Kota-Updete:-अपेक्स इंटरनेशनल-हायर-सेकेंडरी स्कूल में 80-वां स्वतंत्रता-दिवस पूरे आन-बान-शान के साथ मनाया गया।

दिनांक:-17/08/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**करगीरोड-कोटा:-अपेक्स इंटरनेशनल-हायरसेकेंडरी स्कूल में 80-वां स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया..कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती जी की पूजा-अर्चना विद्यालय के वर्तमान डायरेक्टर अमित सोनी के द्वारा किया गया..विद्यालय के सभी बच्चे स्कूल प्रांगण में चार हाउस में विभाजित होकर अलग-अलग परेड दल मे सैनिक की तरह देश के राष्ट्रीय-ध्वज तिरंगे को सलामी देने के लिए तैनात थे..मां सरस्वती जी की पूजा-अर्चना के साथ ही सरस्वती-वंदना प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य की राजकीय गीत-ढोलक-हारमोनियम और बैंड की धुन में सम्मानपूर्वक बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम के अगले क्रम में राष्ट्रीय-गीत-वंदे मातरम् संवैधानिक-स्थितियों के अनुसार स-सम्मान प्रस्तुत किया गया..भारत माता की जयकारे के साथ विद्यालय के डायरेक्टर अमित सोनी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया.

.बैंड और शहनाई की धुन के साथ ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रीय गान जन-गण-मन की गूंज से पूरा विद्यालय प्रांगण गूंज उठा।**श्रीमती गरिमा त्रिपाठी की अभिव्यक्ति से शुरू हुआ नृत्य (डांस)कविता-देशभक्ति गीत की प्रस्तुती के साथ ही हिंदी, संस्कृत-इंग्लिश और छत्तीसगढ़ी भाषाओं में बच्चों की अभिव्यक्ति सुनी गई..बच्चों ने सबके मन को मंत्रमुग्ध कर दिया विद्यालय में सभी शिक्षकों ने तथा सभी ड्राइवर स्टांफ ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी की भूमिका को निभाते हुए स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया..सांस्कृतिक कार्यक्रम लगभग 3-घंटे तक चला कार्यक्रम के अंतिम चरण में विद्यालय के डायरेक्टर अमित सोनी जी द्वारा पुनः से द्वारा सभी को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता-दिवस की शुभकामनाओं के साथ संवैधानिक विषयों के विषय में भी विशेष जानकारी दी गई अपनी अभिव्यक्ति के माध्यम से सभी का आभार व्यक्त करते हुए भारत-माता की जयकारा और स्वतंत्रता दिवस अमर रहे नारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *