Kota-Updete:-सीएसआर महाविद्यालय में 80-वा स्वतंत्रता दिवस गरिमामय-उपस्थिति में संपन्न-हुआ।

-दिनांक:-17/08/2026**मोहम्मद जावेद खान हरितछत्तीसगढ़।।**करगीरोड-कोटा:-पीपरतराई कोटा स्थित सीएसआर महाविद्यालय में देश की आजादी के 80-वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में गरिमामय लेउत्साहपूर्ण माहौल में समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ मां-भारती के छायाचित्र पर दीप-प्रज्ज्वलित कर किया गया..महाविद्यालय में आमंत्रित मुख्यअतिथि श्रीमती प्रेमलता-बिसेन जी(सेवानिवृत्त अध्यापिका) एवं भारती सिंह जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों प्राध्यापकों-कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के द्वारा राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत एवं राजकीय गीत का सामूहिक गायन किया गया, मुख्यअतिथि ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता-संग्राम के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता-सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए देश की एकता अखंडता एवं विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित अनुशासन-ईमानदारी एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य प्रस्तुतियाँ दी गईं..कार्यक्रम का आभार महाविद्यालय के उप-प्राचार्य सूरज सोनकर जी के द्वारा किया गया, कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण-कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी जन उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन एन.के.टोडर जी के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *