युवती-मंडल की अध्यक्ष रिया नवीन-अग्रवाल…उपाध्यक्ष रोलीशा अग्रवाल व सचिव ऋतु-महेन्द्र केडिया बनी

दिनांक:-20/08/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**करगीरोड-कोटा:-अग्रवाल समाज कोटा की महिलाओ के द्वारा हरियाली तीज का पर्व पूरे हर्षौल्लास के साथ अग्रसेन भवन कोटा मे धूमधाम से मनाया गया..अग्रवाल समाज की महिलाओ द्वारा सावन के झूलो के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के गेम्स भी खेले गए, स्वादिष्ट-व्यंजनों का आनंद भी उठाया..

इस दौरान अग्रवाल समाज की महिला-मंडल की व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने के लिए समाज की महिलाओं के द्वारा महिला-मंडल सहित युवती मंडल का गठन किया गया।**जिसमे की महिला मंडल के अध्यक्ष के रूप में राखी अग्रवाल को नियुक्त किया गया वही उपाध्यक्ष के रूप में पूजा केशव अग्रवाल को नियुक्त किया गया इसी कड़ी में युवती मंडल की अध्यक्ष के रूप में रिया नवीन अग्रवाल की नियुक्ति की गई..उपाध्यक्ष के रूप में रोलीशा अग्रवाल और सचिव के रूप में ऋतु-महेन्द्र केडिया को नियुक्त किया गया।












