Kota-Updete:-भारी-वाहनों की आवाजाही से अमाली-ग्राम पहुंच मार्ग हुआ जर्जर…सड़क गायब गढ्ढे ही गढ्ढे।-

Kota-Updete:-भारी-वाहनों की आवाजाही से अमाली-ग्राम पहुंच मार्ग हुआ जर्जर…सड़क गायब गढ्ढे ही गढ्ढे।-

अमाली सरपंच सहित ग्राम वासीयो ने एसडीएम कोटा को सौंपा ज्ञापन…सुधार नहीं होने की स्थिति सड़क करेंगे जाम।**दिनांक:-20/08/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**करगीरोड-कोटा:-लगातार हो रही बारिश और भारी वाहनों की आवाजाही से अमाली ग्राम पहुंच मार्ग पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है..सड़के लगभग गायब हो चुकी है..सड़क के नाम पर चारों तरफ गड्ढे ही गढ़े हो चुके हैं.

.भारी वाहनों के साथ छोटे-बड़े वाहन भी गड्ढों में फंसकर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं, वही स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं को भी काफी परेशानियों का सामाना करना पड़ रहा है..अधिकाशं छात्र-छात्राएं हाईस्कूल हायर सेकेंडरी की पढ़ाई के लिए अमाली से कोटा आते है,सड़को के बड़े-बड़े गड्ढों भारी वाहनों की आवाजाही से स्कूली बच्चों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।**सड़को की दुर्दशा और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए अमाली ग्राम के सरपंच सहित अमाली ग्रामवासियों ने एसडीएम कोटा को ज्ञापन सौंपाते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देशित करते हुए जल्द से जल्द अमाली ग्राम पहुंच मार्ग के सड़क सुधारने के लिए निवेदन के साथ अल्टीमेटम भी दिया गया है व्यवस्था सुधार में देरी होने की स्थिति में अमाली-ग्रामवासियों सहित स्कूली बच्चों के द्वारा भारी वाहनों को रोक दिए जाने सड़क को पूरी तरह जाम किए जाने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *