कुनकुरी में जिला भाजपा की अहम बैठक, संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर हुआ गहन मंथन

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने पदाधिकारियों को दिया मार्गदर्शन, बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को और सक्रिय बनाने पर जोरकुनकुरी। भारतीय जनता पार्टी जिला जशपुर के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को कुनकुरी में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों, संगठन की कार्ययोजना और उसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संगठन की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा

बैठक की शुरुआत जिला भाजपा अध्यक्ष भरत सिंह द्वारा प्रस्तावना रखते हुए की गई। उन्होंने जिले में संगठन की गतिविधियों, विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों तथा वर्तमान संगठनात्मक स्थिति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने आगामी दिनों में संगठन द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों और अभियानों को लेकर आवश्यक बिंदुओं को वरिष्ठ नेतृत्व के समक्ष रखा। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। उन्होंने आगामी कार्ययोजना एवं उसके क्रियान्वयन को लेकर पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की प्रत्येक योजना और कार्यक्रम का प्रभाव तभी दिखाई देता है, जब उसका क्रियान्वयन बूथ स्तर तक पूरी गंभीरता और सक्रियता के साथ हो। उन्होंने पदाधिकारियों से आपसी समन्वय, निरंतर जनसंपर्क और संगठनात्मक जिम्मेदारियों के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।*कार्ययोजना को धरातल पर उतारने पर विशेष जोर*बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों के दायित्व, कार्यक्रमों की तैयारी, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।वरिष्ठ नेताओं ने स्पष्ट किया कि संगठन की मजबूती केवल बैठकों तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी सक्रिय रूप से जनता के बीच पहुंचकर संगठन की विचारधारा एवं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे।बैठक का संचालन जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया। अंत में जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।*वरिष्ठ नेतृत्व की मौजूदगी ने बैठक को बनाया महत्वपूर्ण*इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैजान सरवर खान ने बताया कि बैठक में सरगुजा संभाग प्रभारी अवधेश चंदेल, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मिथुल कोठारी, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे, बलरामपुर जिला संगठन प्रभारी ओमप्रकाश सिन्हा, सरगुजा जिला सह प्रभारी सुनील गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, उपेंद्र यादव, कपिल देव साय, आनंद शर्मा, शांति भगत, रीना बारला, संतोष सहाय, संतोष सिंह, राज कपूर भगत, आलोक सारथी, विजय आदित्य सिंह जूदेव, श्रीनायक मिश्रा, पिंकी गुप्ता, अनूप नारायण सिंह, देवधन नायक, हदीस अंसारी, श्यामलाल भगत, दिनेश प्रसाद, दीपक चौहान, दीपक गुप्ता, अरविंद भगत, शरद चौरसिया, सुनील राय, गणेश गुप्ता, प्रतीक सिंह, सुदबल यादव सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने आगामी कार्ययोजना को पूरी गंभीरता के साथ लागू करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने पर जोर दिया। साथ ही बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *