दोड़की नदी के तेज बहाव में बहा पहाड़ी कोरवा, एक किमी दूर मिला शव

जशपुर। बगीचा थाना क्षेत्र में दोड़की नदी पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आने से 54 वर्षीय पहाड़ी कोरवा की मौत हो गई। करीब एक किलोमीटर दूर नदी के बीच झाड़ियों में फंसा उसका शव बरामद किया गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया।जानकारी के अनुसार, मृतक बूधुराम पहाड़ी कोरवा (54 वर्ष) अपनी बेटी के ससुराल डुमरकोना जाने के लिए निकला था। इसी दौरान डुमरटोली के पास दोड़की नदी पार करते समय वह अचानक तेज बहाव में बह गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने नदी में तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद करीब एक किलोमीटर दूर नदी के बीच झाड़ियों में बूधुराम का शव फंसा हुआ मिला। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला।घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। बगीचा पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *