इस पंचायत के राशन दुकान में बड़ा खेल? जांच में सामने आई लाखों की कमी, एसडीएम बिसेन ने दिए आदेश

पत्थलगांव। जशपुर जिले के पत्थलगांव के ग्राम पंचायत इंजको में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। पत्थलगांव एसडीएम ऋतुराज सिंह बिसेन द्वारा दिए गए आदेश में खाद्यान्न के भौतिक सत्यापन के दौरान बड़ी मात्रा में राशन की कमी पाया गया है। खाद्य निरीक्षक पत्थलगांव की जांच रिपोर्ट के अनुसार पंचायत के शासकीय उचित मूल्य दुकान में चावल 401.25 क्विंटल, नमक 12.78 क्विंटल, शक्कर 13.27 क्विंटल और चना 19.22 क्विंटल की कमी पाई गई। इन खाद्यान्नों का आर्थिक मूल्य 18 लाख 67 हजार 727.78 रुपये आंका गया है।जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जॉब समय में स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया गया। वहीं EPOS मशीन और ऑनलाइन साइट में प्रदर्शित शेष मात्रा तथा भौतिक सत्यापन में वास्तविक उपलब्धता के बीच अंतर पाया गया।

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

पूर्व सरपंच, पूर्व सचिव और विक्रेता पर कार्रवाई

मामले में ग्राम पंचायत इंजको के पूर्व सरपंच, पूर्व सचिव तथा शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता से जवाब मांगा गया था। जवाब में समाधानकारक नहीं पाया गया। खाद्यान्न की कमी के संबंध में 9 लाख 33 हजार 863.89 रुपये की राशि वसूली के लिए कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। यह राशि शासकीय मद में जमा कराने की प्रक्रिया के साथ संबंधित जिम्मेदार लोगों से वसूली की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला एसडीएम ने आदेश में राशन वितरण में पाई गई अनियमितता को आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय बताया है। प्रकरण में संबंधित लोगों के विरुद्ध वसूली एवं आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *