
जशपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर द्वारा जिले में पदस्थ निरीक्षकों के प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत 10 निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें कई थाना प्रभारियों को एक थाने से दूसरे थाने भेजा गया है, जबकि रिजर्व केंद्र जशपुर में पदस्थ निरीक्षकों को भी थाना प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार—निरीक्षक राकेश यादव — थाना प्रभारी कुनकुरी से थाना प्रभारी बागबहार।,,,
निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार — थाना प्रभारी कांसाबेल से थाना प्रभारी पत्थलगांव।,,
निरीक्षक विनीत कुमार पाण्डेय — थाना प्रभारी पत्थलगांव से थाना प्रभारी कांसाबेल।,,,
निरीक्षक गौरव पाण्डेय — थाना प्रभारी बगीचा से थाना प्रभारी नारायणपुर।,,,
निरीक्षक कोमल सिंह नेताम — थाना प्रभारी नारायणपुर से थाना प्रभारी फरसाबहार।,,
निरीक्षक संदीप कौशिक — थाना प्रभारी तपकरा से थाना प्रभारी सन्ना।,,,
निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह चन्द्रा — रिजर्व केन्द्र जशपुर से थाना प्रभारी कुनकुरी।,,
निरीक्षक विक्रांत कुमार सोन — रिजर्व केन्द्र जशपुर से थाना प्रभारी बगीचा।,,,
निरीक्षक त्रिलोक प्रधान — रिजर्व केन्द्र जशपुर से थाना प्रभारी तपकरा।,,,,
निरीक्षक लक्ष्मण भगत — रिजर्व केन्द्र जशपुर से थाना प्रभारी अजाक।

आदेश में उल्लेख किया गया है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से तत्काल प्रभाव से किया गया है।पत्थलगांव में अब जितेन्द्र ताम्रकार संभालेंगे कमान
इस फेरबदल में पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत कुमार पाण्डेय का तबादला कांसाबेल किया गया है। वहीं कांसाबेल थाना प्रभारी जितेन्द्र ताम्रकार को पत्थलगांव थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में पत्थलगांव पुलिस की कमान अब नए थाना प्रभारी के हाथों में होगी।वहीं जिले के अन्य प्रमुख थानों में भी प्रभार परिवर्तन होने से पुलिस विभाग में इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

