तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, युवक की मौत, दो घायल

मिर्जापुर में तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, युवक की मौत, दो घायल

पत्थलगांव। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मिली जानकारी के अनुसार, जामजुनवानी निवासी करण केरकेट्टा (20), पिता कुलदीप केरकेट्टा अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से पत्थलगांव से घर लौट रहा था। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान मिर्जापुर के पास सड़क के तीखे मोड़ पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसे में करण केरकेट्टा को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथ बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी में बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने की बात सामने आई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *