नवयुवक-नवजागृत दुर्गा उत्सव-समिति अपने आकर्षक पंडाल-साज-सज्जा सजावट सहित विसर्जन-झांकी के लिए के लिए प्रसिद्ध है।

**दिनांक:-07/08/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**करगीरोड-कोटा:-तीज त्यौहारों के बीच कोटा नगर के सभी दुर्गोत्सव समितियों की बैठक के साथ-साथ तैयारियां भी शुरू हो चुकी है..कोटा नगर का प्रसिद्ध दशहरा के साथ साथ कोटा नगर के दुर्गोंत्सव समितियों द्वारा बनाए जाने वाले आकर्षक पंडाल साज-सज्जा लाइट डेकोरेशन के कारण कोटा नगर का दुर्गोत्सव भी प्रसिद्ध हो चुका है..जो कि पंडाल की साज-सज्जा से लेकर झांकियों के साथ दुर्गा-विसर्जन तक आकर्षण का केंद्र रहता है, कोटा नगर के जनमानस को दुर्गोत्सव से लेकर विर्सजन तक बेसब्री से इंतजार रहता है दशहरा के दूसरे दिन विर्सजन कार्यक्रम में दशहरा जैसा माहौल कोटा नगर रहता है ।

खासकर विसर्जन कार्यक्रम में नवजागृत-नवयुवक दुर्गात्सव समिति पड़ावपारा का आकर्षण देखने लायक रहता है।**इसी कड़ी में नवजागृत नवयुवक-दुर्गात्सव-समिति के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई..जिसमें अपनी पुरानी-गौरवशाली परंपरा के अनुसार “45-वे वर्ष में प्रवेश को लेकर व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण-तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई, बैठक के दौरान में समिति में एक विशेष कमेटी का गठन किया गया..जो कि पूजा की तैयारियों पंडाल की व्यवस्थाओं आयोजन को लेकर सदस्यों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ तय की गई..पूजा के लिए आवश्यक फंड की व्यवस्था कैसे की जाए, समाज का सहयोग किस प्रकार से लिया जाएं आयोजन को बेहतर तरीके से कैसे संचालित किया जाए जिस पर सदस्यों के बीच विषयों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई…बैठक में सभी सदस्यों ने इस वर्ष की दुर्गा पूजा को भव्य बनाने के साथ साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक बनाने की बात कही।
