औघड़ बाबा आश्रम शेखरपुर में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण पंडा ने विद्यार्थियों के साथ बिताई रात्रि

पत्थलगांव। पत्थलगांव के नजदीक स्थित औघड़ बाबा प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, शेखरपुर में 13 सितंबर को पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण पंडा ने विद्यार्थियों के साथ समय बिताया।इस दौरान उन्होंने अपने मित्र के.के. पोल सेवामुक्त शिक्षक के साथ विद्यालय पहुंचकर स्वच्छ एवं अनुशासित परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों, शिक्षक एवं अन्य लोगों के साथ संवाद किया तथा औघड़ बाबा आश्रम परिसर में रात्रि विश्राम भी किया।शाम को माता जगदंबा की संध्या आरती एवं मंदिर परिसर में मंगल आरती के पश्चात उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनके अध्ययन एवं भविष्य को लेकर चर्चा की।

बच्चों के बीच बैठकर समय बिताते हुए उन्होंने उन्हें शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और अनुशासन का महत्व बताया।इस अवसर पर विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए खेल एवं अन्य गतिविधियां भी आयोजित की गईं। उन्होंने बच्चों को टॉफी एवं अन्य सामग्री का वितरण कर उनका उत्साह बढ़ाया।

विद्यालय की शुरुआती अवस्था से लेकर वर्तमान स्थिति तक के सफर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज यह संस्था शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बन रही है।सत्यनारायण पंडा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देकर उन्हें देश के भविष्य के रूप में तैयार करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *