मोदी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की प्रेरक गाथा — कृष्ण कुमार राय17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”, बूथ स्तर तक होंगे सेवा और जनकल्याण के कार्यक्रम

जशपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक “सेवा संकल्प अभियान” चलाएगी। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।जशपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, जनकल्याण, त्याग, तपस्या और समर्पण की प्रेरक गाथा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सदैव “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ कार्य किया है। उनके नेतृत्व में भारत आज विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व पटल पर एक सशक्त, सक्षम एवं निर्णायक राष्ट्र के रूप में अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुका है। आज विश्व की निगाहें भारत की ओर आशा और विश्वास के साथ लगी हैं।श्री राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में निहित सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा एक माह तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश, जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।अभियान के तहत “आशीर्वाद का दिया”, “सपनों का भारत”, “नमो सेवा गाथा”, “सेवा स्मरण”, “आंगन का उत्सव”, “कहानी बदलाव की”, “विकसित भारत संकल्प यात्रा” और “सेवा ज्योति यात्रा” जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही “सेवा मेरा योगदान” के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियां, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज तथा जनसेवक महाकुंभ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को अभियान से जोड़ा जाएगा।7 अक्टूबर को पूरे होंगे सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षश्री राय ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और आगामी 7 अक्टूबर को उनके सार्वजनिक जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस विशेष अवसर को जनसेवा और समर्पण के संदेश के रूप में देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने “सेवा संकल्प अभियान” का आयोजन किया है।सेवा ही भाजपा संगठन का संस्कार — विधायक रायमुनी भगतपत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए सेवा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि संगठन का मूल संस्कार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जीवन और कार्यों से यह सिद्ध किया है कि जनसेवा, सुशासन और समर्पण के माध्यम से समाज और राष्ट्र में व्यापक परिवर्तन लाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य हुआ है। “सेवा संकल्प अभियान” के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के बीच पहुंचकर सेवा कार्य करेंगे और अधिक से अधिक लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ेंगे।विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि जशपुर जिले में भी अभियान को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। सभी मंडलों और बूथों तक कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ता आमजन की सहभागिता के साथ इसे एक सशक्त जनअभियान बनाएंगे।आमजन की सहभागिता से बनेगा जनअभियाननेताओं ने कहा कि “सेवा संकल्प अभियान” में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों की भी व्यापक भागीदारी होगी। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान की जाएगी।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नन्दे, नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान, शहर मण्डल अध्यक्ष मुकेश सोनी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *