दिनांक:-13/09/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।*कोटा/बिलासपुर:-देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ-ऑल इंडिया-ट्रेडर्स कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह कोषाध्यक्ष आशीष संगठनमहामंत्री परमजीत उबेजा प्रमोद वर्मा, प्रवीण सलूजा राजेश सैनी, हरदीप होरा, नितिन सलूजा ने बताया कि संगठन को तहसील स्तर पर मजबूती देने के लिए संगठन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तखतपुर में स्थानीय व्यापारी संगठन की एक आवश्यक बैठक आयोजित की बैठक में व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक उपरांत तखतपुर व्यापारी संघ द्वारा कैट पदाधिकारीयों का स्वागत-सत्कार किया,उपरांत कैट जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने कैट संगठन के उद्देश्य और कार्यप्रणाली और व्यपारियों के हितों लिए किए। जा रहे कार्यो की जानकारी दी गईतदुपरांत तखतपुर के सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति और राष्ट्रीय-वॉइस-चेयरमैन अमर परवानी की सहमति से अनिल सिंह ठाकुर (राजा) को तखतपुर केसयोजक मनोनीत किया।कैट प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप खडेलवाल कहा कि बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह के मार्गदर्शन में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है..और अब अनिल सिंह ठाकुर (राजा) के मनोनयन से तहसील स्तर परतखतपुर क्षेत्र में व्यापारियों की आवाज और बुलंद होगी और जल्द ही कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारी अनिल सिंह ठाकुर ने इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए

CAITबिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह , कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल और तखतपुर के सभी व्यापारी भाइयों का आभार व्यक्त किया, उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण और संगठन की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।बैठक में क्षेत्र के परशराम मंगलान गुरचरन सिंग बग्गा,प्रमोद अग्रवालकरमचंद टेकवानी,अनिल सिंह किशन, ताम्रकर आदित्य अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, रवि हुरा, हेमराज मंगलानी, गिरिश कुकरेजा, सूरज सोनी,मनोज गुप्ता, मनोज सोनी,मुरली गागवानी, राजेश पाली राकेश सोनी, राकेश मंदानी, संतराम, प्रतीक अग्रवाल, अमित मंगलानी, परवेज़ भारमल सहित अनेक वरिष्ठ और युवा व्यापारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
