Kota-Updete:-लालपुर-ग्राम पंचायत के सरपंच/सचिव पर 15-वे वित्त की राशि में वित्तीय अनियमितता की शिकायत।

Kota-Updete:-लालपुर-ग्राम पंचायत के सरपंच/सचिव पर 15-वे वित्त की राशि में वित्तीय अनियमितता की शिकायत।

13-लाख 50-हजार की वित्तीय-अनियमितता…संकल्प शिविर में कोटा जनपद पंचायत के वर्तमान जनपद-सदस्य अरविंद जयसवाल ने लगाया आरोप…जांच की मांग।

विभागीय-अधिकारियों द्वारा कार्यवाही नहीं किया जाना…? क्या किसी मिलीभगत को दर्शाता..?

कोटा-जनपद पंचायत अंतर्गत सरपंच/सचिव/करारोपण अधिकारी पर आरसीसी के तहत करोड़ो रुपए की वसूली बकाया..?कौन करेगा वसूली..? विभागीय अधिकारी या फिर एलियन..?

दिनांक:-09/09/2026

मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।

करगीरोड-कोटा:-कोटा जनपद पंचायत अंतर्गत लालपुर-ग्राम पंचायत के सरपंच/सचिव पर जनपद सदस्य अरविंद जयसवाल ने 13-लाख 50- हजार की वित्तीय-अनियमितता 15-वे वित्त की राशि में गड़बड़ झाला..संकल्प शिविर में जनपद सदस्य अरविंद जयसवाल ने की शिकायत करते हुए जिला कलेक्टर से जांच की मांग की इससे पूर्व विभागीय अधिकारियों द्वारा वित्तीय अनियमितता की जांच के बाद भी विभागीय-अधिकारियों द्वारा सरपंच सचिव पर किसी भी प्रकार से कार्यवाही नहीं किया जाना विभागीय- अधिकारियों के कार्यशैली पर सवाल उठाता है..?

आखिर सरपंच/सचिव द्वारा किए गए लाखों रुपए की वित्तीय अनियमितता के बाद भी क्यों कार्यवाही नहीं की जा रही है..इससे पूर्व में कोटा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के कार्यालय में कोटा-जनपद पंचायत अंतर्गत सरपंच-सचिव करारोपण अधिकारी पर आरसीसी के तहत करोड़ो रुपए की वसूली बकाया..?आखिर क्यों नहीं हो रही है..कानूनी कार्यवाही..?कौन करेगा वसूली..?विभागीय-अधिकारी या फिर दूसरे ग्रह के एलियन आएंगे कार्यवाही करने..?

13-लाख 50-हजार की वित्तीय अनियमितता 15-वे वित्त की राशि में गड़बड़ झाला:–

जनपद सदस्य अरविंद जयसवाल ने अपने शिकायत पत्र में ग्राम पंचायत लालपुर में 15-वें वित्त योजना (ग्राम पंचायत मद) में मार्च 2026 से सितंबर 2026 तक सरपंच श्रीमती ममता बाई मेश्राम एवं पंचायत सचिव द्वारा लगभग ₹13,50,000/ का बिना सीमेंट एवं स्थल पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं कराए जाने भौतिक सत्यापन के उपरांत कार्यस्थल में कार्य उपलब्ध नहीं होना पाया गया है, इससे पूर्व में भी मार्च 2026 से पहले वर्तमान सरपंच के द्वारा वित्तीय अनियमितता की जिला कार्यालय से जांच टीम गठित कर जांच किया गया था जिसके संबंध में कार्यालय उपसंचालक, जिला बिलासपुर का पत्र क्रमांक 57, दिनांक 09/01/ 2026 के द्वारा ग्राम पंचायत लालपुर के सरपंच/सचिव के कार्यों में पाई गई अनियमितता के संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु पत्र जारी किया गया था..बावजूद सरपंच/सचिव के द्वारा कोई भी लिखितजवाब प्रस्तुत नहीं किया गया साथ ही जिला कार्यालय के विभागीय अधिकारी द्वारा भी किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई जो कि खेदजनक है।

अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही नहीं किए जाने पर सरपंच/सचिव को संरक्षण मिलने के कारण पुनः शासन प्रशासन एवं जनता की आंखों में धूल झोंककर लगातार विगत 03 माह में लगभग 13,50,000 रुपये की राशि गबन की गई है शासन-प्रशासन एवं आमजन को बिना किसी डर-भय के चुनौती दी गई है..वर्तमान सरपंच श्रीमती ममता बाई मेश्राम एवं पंचायत सचिव के द्वारा लगभग ₹13,50,000/ सहित पूर्व में की गई राशि गबन की जांच कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग संकल्प शिविर के माध्यम से जिला कलेक्टर से जनपद सदस्य अरविंद जयसवाल द्वारा गई।

सीईओ युवराज सिन्हा ने फोन रिसीव नहीं किया:–

इस पूरे मामले में बारे हरितछत्तीसगढ़ ने मौजूदा कोटा जनपद पंचायत सीईओ युवराज सिन्हा से फोन पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया..पर हमेशा की तरह जनपद सीईओ युवराज सिन्हा ने फोन रिसीव नहीं किया..इससे आप अंदाजा लगा सकते है,की मौजूदा सीईओ अपने दायित्वों के प्रति कितने गंभीर हैं..?उनके मातहत विभागीय अधिकारी की तो क्या ही बात करे..?उनके मातहत कार्य करने वाले विभागीय अधिकारी जिन पर लाखों रुपए की वसूली बकाया है..? वित्तीय अनियमितता की शिकायतें है..?कई बार तो सीईओ साहब उन्हें ही जांच अधिकारी बनाकर भेज देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *