Kota-Updete:-बिजली विभाग के अधिकारीयों कर्मचारियों की जंबो टीम ने बकायादारों के दरवाजे पर दी दस्तक…बकायादारों में मचा हड़कंप…पूरे 04-घंटे तक चली कार्यवाही।

33-विद्युत-उपभोक्ताओं के 11-लाख से ज्यादा बकाया बिजली कनेक्शन कटा…45- उपभोक्ताओं ने मौके पर ही 07 लाख 40 हजार का भुगतान किया गया।

पूर्व में काटे गए 03- उपभोक्ताओं को हुकिंग कर बिजली उपयोग किए जाने पर विद्युत-अधिनियम 2003 की धारा 138 के तहत प्रकरण बनाया गया l

दिनांक:-10/09/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**करगीरोड-कोटा:-बिजली विभाग के अधिकारीयों कर्मचारियों की जंबो टीम ने आज कोटा नगर के बिजली बिल बकायादारों के दरवाजे पर दी दस्तक..अचानक से नगर में बिजली बंद होने की ही तरह बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारीयो की भी अचानक हुई कार्यवाही से बकायादारों में हड़कंप मच गया..इस दौरान 33-विद्युत-उपभोक्ताओं के 11-लाख से ज्यादा के बिल बकाया होने पर बिजली कनेक्शन काट दिया गया..वही कार्यवाही से बचने के लिए 45-उपभोक्ताओं ने मौके पर ही 07-लाख 40 हजार का भुगतान भी कर दिया..इसके अलावा पूर्व में काटे गए 03-उपभोक्ताओं को तारों से हुकिंग कर बिजली उपयोग किए जाने पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 138 के तहत प्रकरण बनाया गया…04 घंटे तक चली इस कार्यवाही से बड़े बकायादारों में अफरा तफरी मची रही।**शासकीय-अशासकीय संस्थानों के लाखों के बिजली बिल-बकाया पर विभाग का कब होगा प्रहार:–**विभाग के अधीक्षण यंत्री एस.के.जांगडे के नेतृत्व में 08 अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 33-उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जिसमें कि चन्दन राय के नाम से संचालित ढाबे पर 01-लाख रुपए से अधिक का बिजली बिल बकाया होने के कारण कनेक्शन कटा गया इसी प्रकार बहोरिक समर 47200/₹ कमला देवी 25600/₹अनुसूया बाई साहू 20800/₹अशोक कुमार साकेत 18500/₹ कालिंदी भाई साहू नेवरा 42000/₹ तुलसीराम कुमार 38700/₹ शिवकुमार अग्रवाल 47800/₹ बकाया राशि का भुगतान नहीं करने के कारण कनेक्शन काटे गए हैं, त्वरित रूप से आम बिजली उपभोक्ताओं के लाखों-हजारों के बिल बकाया होने पर विभागीय-कार्यवाही के बाद अब शासकीय-अशासकीय संस्थानों के लाखों के बिजली बिल बकाया पर भी विभाग के अधिकारी-कर्मचारीयो की पैनी नजर कब तक पड़ती है..हरित छत्तीसगढ़ इस पर अपनी पैनी नजर बनाए रखेगा।**04 घंटे तक चली इस पूरी कार्यवाही पूरे अभियान में कार्यपालन अभियंता बिलासपुर एम.के.पाण्डेय के मार्गदर्शन में 08 अधिकारीयों-कर्मचारीयों की 08 टीमे शमिल रही..जिसमें कि कार्यपालन अभियंता एम.के. पाण्डेय बिलासपुर 02-सहायक अभियंता वी.पी. यादव कोटा, श्रीमति हेमलता प्रधान सकरी , कनिष्ठ अभियंता आशीष कुमार कोटा,अरूण कुमार साहू बेलगहना, सुश्री दिव्या यादव रतनपुर , सुश्री दीप्ती जायसवाल गनियारी के साथ लाइनमैन व तकनीकी कर्मचारी शमिल रहे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *