कोटा-रतनपुर-बिल्हा-पचपेडी-बेलगहना सहित कोरबा पाली के ग्रामीण-इलाकों में चोरी करने वाले 03-आदतन आरोपी गिरफ्तार।
*तीनो आदतन-आरोपियों के विरूद्ध पूर्व में जांजगीर जिले में 19 प्रकरण दर्ज..सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस।
*आरोपियों से 01-सफेद रंग क्रेटा कार कीमती 10,00,000/₹ 01-बुलेट मोटर सायकल कीमती 1,50,000/₹ रूपयें होंडा एस पी साईन मोटर सायकल 1,00,000/₹ बरामद।
10-जोडी चांदी का पायल-01 नग सोने का मंगल सुत्र 05 नग सोने का पत्ती-लाकेट-05 सोने का पांच दाना, 04 नग चांदी का अगुंठी-01 जोडी सोने का टाप्स, 02 नग सोने का फुल्ली-01 नग सोने बच्चे का लाकेट, 01 नग चांदी का चांबी छल्ला , 01 नग चांदी का हाथ पोछनी, 01 नग चांदी का बच्चों का चुडा , 04 नग चांदी का बिछिया , 01 चांदी काा सिंदुर डिब्बा-02 नग चांदी का करघन सोने चांदी के जेवरात कीमती करीबन 6,00,000/₹ गुल्लक का चिल्हर पैसा 1250/₹ नकदी रकम 1,30,000₹/ बरामद।

आरोपी विनोद कुमार वासुदेव पिता सुखीराम वासुदेव उम्र 33 वर्ष..भुपेन्द्र सिंह राठौर उर्फ गुरूजी पिता चित्रभान सिंह राठौर उम्र 43 वर्ष..राज प्रजापति उर्फ लल्लु पिता बलराम प्रजापति उम्र 19 वर्ष तीनो साकिन डिपरपारा ग्राम मानिकपूर चौंकी मानिकपुर थाना सिटी-कोतवाली जिला कोरबा।

**दिनांक:-12/09/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़ कोटा।।**करगीरोड-कोटा:-बिलासपुर जिले के ग्रामीण-इलाके थाना अंतर्गत विगत कुछ महिनों से दिन के समय गांव के सुने मकानों में ताला तोडकर आलमारी एवं पेटी में रखे सोने एव चांदी के जेवरात सहित नकदी रकम की चोरी की घटना लगातार बढ़ रही थी.. जिस पर पुलिस उप- महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चोरी के माल मशरूका एवं अपराधिेयो के पतासाजी हेतु निर्देशित कर थाना-कोटा एवं एसीसीयू बिलासपुर की सयुक्त टीम गठन कर अति.पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति मधुलिका सिंह, एसीसीयु नोडल अधिकारी सीएसपी सुदीप सरकार, एसडीओपी कोटा श्रीमति नुपूर उपाघ्याय के नेतृत्व में थाना कोटा-रतनपुर बेलगहना-चौंकी थाना पचपेडी थाना बिल्हा के ग्रामीण क्षेत्र में सुने मकानों पर अपराधियो द्वारा ताला तोडकर पेटी व आलमारी में रखे सोने एवं चांदी के जेवरात व नकदी रकम चोरी के आरोपियों के पतासाजी पर टेकनिकल इनपूट एवं पूर्व के अपराधिक रिकार्ड से पतासाजी कर कोरबा जिले के उक्त तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया पूछताछ में आरोपीयो ने शाइन मोटर सायकल में बैठकर दोपहर के समय जब ग्रामीण खेती किसानी करने खेत के तरफ या अन्य काम से बाहर जाते है, तब मकान सुना एवं ताला लगा देखकर उक्त मकान को निशाना बनाकर चोरी के घटना को अंजाम देते थे।

**मामले में गिरफ्तार गए तीनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए जिसमें कि जिला बिलासपुर के विभिन्न-थानों के कुल 09 प्रकरण तथा थाना पाली जिला-कोरबा के 01 प्रकरण में सोने एवं चांदी के जेवरात नकदी रकम तथा आरोपी विनोद कुमार वासुदेव के द्वारा चोरी किए गए नकदी रकम से क्रेटा-कार खरीदना एवं उक्त रकम से किस्त पटाना बताने से चोरी के रकम से सपत्ति क्रय करना, क्रेटा कार को प्रकरण में जप्त किया गया, तथा आरोपी राज प्रजापति उर्फ लल्लु के द्वारा चोरी के रकम से बुलेट मोटर सायकल अपने चाचा के नाम से क्रय कर किस्त पटाना बताने पर उक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया,

उक्त आरोपीगण पूर्व में भी जिला-जांजगीर में वर्ष 2022-23 में दिन में चोरी करने के आरोप में जेल निरूद्ध हो चुके है, मामला विचाराधीन है।**आरोपी 01-विनोद वासुदेव 02-भूपेंद्र राठौर उर्फ गुरुजी 03-राज उर्फ लल्लू प्रजापति को सबूत के कुल 10 प्रकरणों में गिरफ्तार किया गया है, तथा आरोपीगण के पूर्व अपराधिक रिकार्ड सलग्न कर प्रकरण में अग्रिम जांच की जा रही है..तथा इनके सपत्ति की जांच कर विधिवत रूप कार्यवाही किया जाएगा..सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा शशिकांत भारद्वाज थाना, थाना प्रभारी प्र.उपनिरीक्षक दिलीप साहू, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, प्र.आर 195 उमाशंकर राठौर , निरीक्षक गोपाल सतपथी प्रभारी एसीसीयू , उपनिरीक्षक कमलेश बंजारे , प्र. आर राहुल सिंह , आर.धीरेंद्र तोमर,आर.महादेव कुजुर, आरक्षक भास्कर साहू , आर.अविनाश कश्यप आर.समर बहादूर की मुख्य भूमिका रही।
