भाजपा सरकार में कोई भी किसान या ग्रामीण योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे: शिवप्रकाश तिवारी

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने जिला कलेक्टर जशपुर के नाम ज्ञापन सौंपकर जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग की

जशपुरभारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवप्रकाश तिवारी ने जशपुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों का सघन दौरा, जनसंपर्क कार्यक्रम एवं समीक्षा बैठकें कर ग्रामीणों व किसानों की मूलभूत समस्याओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण जनजीवन और किसान भाइयों की समस्याओं को करीब से जाना और उनकी मांग व शिकायतों को जिला प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया है। शिवप्रकाश तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नीत भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों, ग्रामीणों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्णतः संकल्पित है। प्रदेश सरकार की स्पष्ट मंशा है कि शासन की जनकल्याणकारी और विकासपरक योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी अड़चन के पहुंचे तथा कोई भी पात्र किसान या ग्रामीण अपने जायज हक से वंचित न रहे। क्षेत्रीय भ्रमण एवं जनसंपर्क के दौरान मिली जनसमस्याओं के आधार पर भाजपा नेता शिवप्रकाश तिवारी ने जिला कलेक्टर जशपुर के नाम ज्ञापन अपर कलेक्टर महोदय एवं जिला प्रशासन को सौंपे हैं। इन ज्ञापनों के माध्यम से उन्होंने पुरजोर मांग की है कि शासकीय योजनाओं की सूची से छूटे हुए सभी पात्र हितग्राहियों के नाम तत्काल जोड़े जाएं और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान किया जाए। विभिन्न पंचायतों से सामने आईं प्रमुख मांगें, जनसमस्याएं एवं विकास कार्यपोरतेंगा (मंदिर नवाटोली बस्ती) क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण हो चुके कार्यों को शीघ्र सुचारू रूप से चालू कराने की मांग की गई, ताकि ग्रामीणों को नियमित शुद्ध पेयजल मिल सके। इसके अलावा बस्ती में नए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना, मुख्य मार्ग से सीसी रोड निर्माण, रंगमंच एवं सामुदायिक भवन की स्वीकृति तथा पांच लाख रुपये की स्वीकृत राशि से स्टेडियम कॉलोनी तक मुरमीकरण कार्य को त्वरित गति से पूर्ण कराने की मांग की गई है। साथ ही गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित असहाय ग्रामीणों के लिए त्वरित शासकीय चिकित्सीय उपचार, पक्का मकान निर्माण और शिक्षा से वंचित बच्चों को स्कूलों तथा शासकीय सुविधाओं से जोड़ने का पुरजोर आग्रह किया गया है। ग्राम जोकारी एवं मावटोली (ग्राम पंचायत बाम्हनपुरा) में जनसंपर्क के दौरान वंचित किसानों को ‘किसान सम्मान निधि’ की राशि शीघ्र दिलाए जाने की मांग उठाई गई। इसके साथ ही ‘महतारी वंदन योजना’ के लाभ से वंचित पात्र महिलाओं का पंजीयन कराने तथा गांव में शिव मंदिर निर्माण कार्य एवं सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार कार्य को अतिशीघ्र कराने का निवेदन किया गया। ग्राम व ग्राम पंचायत किनकेल के दौरे में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा आवागमन को आसान बनाने हेतु गुड़ी कोन से मधेश्वर तक 5 किलोमीटर सीसी रोड और स्कूल से भरघाट तक स्वीकृत सीसी रोड का निर्माण कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराने की मांग की गई। शासकीय योजनाओं के तहत छूटी हुई पात्र महिलाओं के नाम ‘महतारी वंदन योजना’ में दर्ज करने तथा वंचित किसानों को ‘किसान सम्मान निधि’ योजना से तत्काल जोड़ने की बात कही गई। ग्राम पंचायत बघिमा एवं ग्राम डौस डुमरटोली में समीक्षा बैठक के दौरान पेयजल आपूर्ति की समस्या को दूर करने, सार्वजनिक बोरिंग व्यवस्था, खेलकूद मैदान, सामुदायिक भवन तथा राम मंदिर परिसर व सीसी रोड निर्माण की मांग रखी गई। यहाँ भी प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना तथा पेंशन योजनाओं से वंचित पात्र ग्रामीणों के नाम जोड़कर उन्हें तुरंत लाभ दिलाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। मावटोली बस्ती के जनसंपर्क के दौरान नल-जल योजना को प्रभावी रूप से शुरू करने, सार्वजनिक मंच एवं देवी गुड़ी मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न कराने, गली में सीसी रोड व जल निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी गई। यहाँ भी महतारी वंदन योजना के छूटे हुए पात्र नामों को शामिल करने का आग्रह किया गया। ग्राम पंचायत गम्हरिया एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए महतारी वंदन योजना के तहत वंचित पात्र महिलाओं के नाम पंजीकृत करने, पेंशन सत्यापन प्रक्रिया को त्वरित पूर्ण करने, ग्रामीणों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र शीघ्र बनाने तथा ग्राम दहगड़ा की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान एवं भूमिहीन ग्रामीणों को योजनागत सहायता प्रदान करने का विषय जिला प्रशासन के समक्ष रखा गया। ‘अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ’जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के बाद भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवप्रकाश तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और किसान मोर्चा सदैव हमारे किसान भाइयों, ग्रामीणों एवं आम जनमानस के साथ पूरी मजबूती और निष्ठा से खड़ा है। राज्य में भाजपा की सरकार आम जनता की अपनी सरकार है और हमारा मुख्य ध्येय समाज के अंतिम व्यक्ति की निस्वार्थ सेवा करना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से यह विनम्र व दृढ़ आग्रह किया गया है कि वे संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता और सहानुभूतिपूर्वक सख्त निर्देश जारी करें, ताकि सभी जनसमस्याओं का पारदर्शी व त्वरित समाधान हो सके और प्रत्येक पात्र हितग्राही को उसका अधिकार मिल सके। जिला प्रशासन की ओर से अधिकारियों ने सभी ज्ञापनों को गंभीरता से लेते हुए उन पर त्वरित संज्ञान लिया है और आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी व विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *