
कोतबा। नगर पंचायत कोतबा में अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन जी का 44वां जयंती का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे नगर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा के दौरान महाराजा अग्रसेन की आकर्षक झांकी लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही।शोभायात्रा में अग्रसेन जी की प्रतिमा लेकर धर्मशाला से होते हुएबस स्टैंड से होते हुए कारगिल चौंक तक विराट शोभायात्रा बैंड-बाजे, ढोल-धमाल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ निकली गयी । पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिला, पुरुष और बच्चों की बड़ी संख्या में सहभागिता ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। नगर के विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।जगह-जगह स्वागत जयकारों से गूंजा शहरशहर में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत और अभिनंदन किया गया।

स्वागत के दौरान महाराजा अग्रसेन के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई। यात्रा में शामिल लोग जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। पूरे आयोजन में सामाजिक मेल-मिलाप और भाईचारे का माहौल दिखाई दिया। लोगों ने महाराजा अग्रसेन के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों, समानता, सेवा, सहयोग और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के विचार आज भी समाज को एकता, सद्भाव और परस्पर सहयोग की प्रेरणा देते हैं। आयोजन मे मुख्य भूमिका संस्कार अग्रवाल, मयंक अग्रवाल का रहा ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपने महापुरुषों के जीवन और आदर्शों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसादमहाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे मे हजारों के संख्या मे लोगो ने प्रसाद पाया, भंडारे के माध्यम से सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। आयोजन में समाज के लोगों ने मिलकर अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजनमहाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इनमें समाज के बच्चों और युवाओं एवं महिला पुरुष सभी वर्ग के लोगो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिवास, बिट्टू, अनमोल, अनुभा, पायल, श्रद्धा, प्रवीण, रितु और नीतू विजेता रहे। उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने में प्रतिभागियों के योगदान की सराहना की गई।
