
कल छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से सौजन्य मुलाकात कर क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण जनहित की मांगों को लेकर आवेदन सौंपा एवं उनके शीघ्र निराकरण हेतु आग्रह किया।*प्रमुख मांगें—**1. सिंगीबहार विद्युत सब-स्टेशन का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने हेतु—*ग्राम पंचायत सिंगीबहार में लंबे समय से बंद पड़े निर्माणाधीन विद्युत सब-स्टेशन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराकर चालू कराने का आग्रह किया। इस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर जी से दूरभाष पर चर्चा कर कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।*2. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरसई हेतु नवीन भवन की स्वीकृति—*विद्यालय के वर्तमान भवन की जर्जर स्थिति एवं विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए नवीन सर्वसुविधायुक्त विद्यालय भवन की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।*3. घासीमुंडा से ढेकड़ेघाट तक पक्की सड़क निर्माण—*ग्राम पंचायत केरसई अंतर्गत घासीमुंडा से ढेकड़ेघाट तक पक्की सड़क निर्माण कार्य को PWD/PMGSY अथवा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।*माननीय मुख्यमंत्री जी ने विद्यालय भवन एवं सड़क निर्माण की मांगों पर संबंधित उच्च अधिकारियों को आवश्यक प्राक्कलन तैयार कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश देते हुए यथाशीघ्र बजट में शामिल कर स्वीकृति प्रदान करने हेतु आश्वस्त किया।*क्षेत्र की जनसमस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनने, त्वरित संज्ञान लेने एवं विकास कार्यों के लिए सकारात्मक पहल करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।*क्षेत्र का सर्वांगीण विकास एवं जनसमस्याओं का समाधान ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।**आपका अपना – गोपाल कश्यप*
