सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम कुदमुरा में ‘आँगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजितअनुसूचित जाति-जनजाति परिवारों से आत्मीय संवाद, बुजुर्गों एवं गर्भवती माताओं का सम्मान

कुदमुरा, बगीचा (जशपुर) | 12 अक्टूबर 2026।भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम कुदमुरा, विकासखंड बगीचा, जिला जशपुर में ‘आँगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय घर वापसी अभियान के प्रमुख श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी उपस्थित रहे।इस अवसर पर श्री जूदेव जी ने ग्रामीणों, विशेष रूप से अनुसूचित जाति एवं जनजाति परिवारों, जिनमें कोरवा जनजाति के परिवार भी शामिल रहे, से आत्मीय भेंट-मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं पर विस्तार से संवाद किया।

आँगनबाड़ी सहायिका के आँगन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों से सीधे जुड़ना, उनकी समस्याओं को समझना तथा समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करना रहा।कार्यक्रम के दौरान गाँव के बुजुर्गों एवं गर्भवती माताओं का सम्मान कर उनके प्रति आदर, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया।

इस पहल के माध्यम से समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान और मातृत्व के प्रति संवेदनशीलता को प्रोत्साहित किया गया।इसके साथ ही बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर आँगनबाड़ी सहायिका से चर्चा की गई।

केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया गया।इस अवसर पर श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी ने सेवा, समर्पण और आत्मीय संवाद को जनसेवा का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना, उसकी समस्याओं को समझना और उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयास करना ही सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए गाँव-गाँव में जनभागीदारी, सेवा और विकास की भावना को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे गाँव-गाँव जाकर जनसामान्य से निरंतर संपर्क बनाए रखें तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएँ।कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी स्थानीय समस्याएँ एवं आवश्यकताएँ साझा कीं।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने संबंधित विषयों को उचित स्तर पर पहुँचाकर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का समापन जनसेवा, सामाजिक सहभागिता, विकसित भारत के संकल्प तथा ग्रामीण परिवारों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।### कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता।

कार्यक्रम में श्री अरविंद गुप्ता — उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत बगीचा; श्रीमती उष्षावती काले — सरपंच; श्री संजय कुमार यादव — उपसरपंच; श्रीमती रश्मि चौहान — मंडल उपाध्यक्ष; श्री गोपाल — ग्राम प्रमुख; श्री महावीर यादव — शक्ति केंद्र प्रभारी; श्रीमती करुणा यादव — कीर्तन मंडली; श्री मोहन दीवान — अध्यक्ष, कोरवा समाज; श्री युधिष्ठिर यादव — मंडल उपाध्यक्ष, युवा समिति; श्री कमलेश शर्मा — संयोजक; श्री सुशील विश्वाल तथा श्री दीपक चौहान — पूर्व जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, जशपुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता: श्री चंद्रशेखर दास, श्री जगबंधु यादव, श्री टकेश्वर यादव, श्री बीरकुमार चौहान, श्री अर्जुन यादव, श्री कुंवर यादव, श्री लक्ष्मण यादव, श्री परेश्वर यादव एवं श्री ललित यादव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *