विधायक गोमती साय ने दोकड़ा मंडल के देवी पंडालों में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

पत्थलगांव। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने दोकड़ा मंडल के अंतर्गत चोंगरीबहार एवं दोकड़ा स्थित माता रानी के दोनों पंडालों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान विधायक गोमती साय ने छत्तीसगढ़ महतारी सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।

नवरात्रि के पावन पर्व पर उन्होंने मां जगत जननी से सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

पूजा-अर्चना के पश्चात विधायक गोमती साय ने वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री ठाकुर पुरुषोत्तम जी के निवास पर पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात भी की।

नवरात्रि के इस पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ माता रानी की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई।जय माता दी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *