मां दुर्गा के दरबार में पहुंचे सालिक साय, क्षेत्र की खुशहाली और विकास के लिए की पूजा-अर्चना

कुकरगांव, मुड़ाबहला और खड़ामचा के दुर्गा पंडालों में लिया माता रानी का आशीर्वाद, समिति एवं ग्रामवासियों ने किया स्वागत

जशपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति कुकरगांव, मुड़ाबहला एवं खड़ामचा के दुर्गा पंडालों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर क्षेत्र के डीडीसी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय तथा जिला भाजपा महामंत्री मनीष अग्रवाल माता रानी के दर्शन करने पहुंचे। दोनों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली, तरक्की और विकास की कामना की।

माता रानी के दर्शन के पश्चात समिति एवं ग्रामवासियों की ओर से एक संक्षिप्त मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाज के लोगों ने धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए आपसी एकता, सामाजिक समरसता और क्षेत्र की उन्नति पर जोर दिया।

इस अवसर पर सालिक साय ने कहा कि मां दुर्गा की कृपा से जशपुर जिले सहित पूरा छत्तीसगढ़ खुशहाल और समृद्ध बने। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि नवरात्रि जैसे धार्मिक पर्व समाज में आस्था, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग के महामंत्री पुरंदर यादव, बीडीसी कुमारी नाग, मंडल महामंत्री सुरेश यादव, गजाधर नाग, विजय डनसेना, रामरतन नाग, मुरलीधर यादव, मेघनाथ यादव, लक्ष्मण नाग, धर्मेंद्र यादव, मार्कण्डेय नाग, अजय यादव, विक्रम नाग, कैलाश यादव, दयाराम गुरुजी सहित दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच संपन्न इस आयोजन में ग्रामीणों ने मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और निरंतर विकास की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *