आज छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल

रायपुर: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu Chhattisgarh Visit) 22 से 23 अक्टूबर 2026 तक छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगी। जारी शेड्यूल के अनुसार आज राष्ट्रपति सुबह करीब 11:55 बजे रायपुर आएंगी। जिसके बाद 12:45 बजे रायपुर के लोक भवन में पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में एक 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। इसके अलावा वह शाम 4 बजे वे रायपुर में नुआखाई त्योहार के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। दर्शन के लिए जगन्नाथ मंदिर भी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *