Kota-Updete:-बाल-दिवस पर अपेक्स-इंटरनेशनल-हायर सेकेंडरी-स्कूल मे आनंद मेले का आयोजन।-

स्कूली-बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों देश का भविष्य कहे जाने वाले नन्हें-वैज्ञानिकों ने खींचा सबका ध्यान।

दिनांक:-17/11/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।*

करगीरोड-कोटा:-भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जन्मदिवस के रूप में मनाए जाने वाले वाला पर्व बाल-दिवस पंडित जी का बच्चों के प्रति स्नेह दर्शाता है, बच्चे पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहकर बुलाते थे, पंडित जी का मानना था,कि बच्चे देश का भविष्य के साथ ही देश की असली ताकत है,1964 में पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के निधन के बाद बच्चों के प्रति उनके गहरे लगाव और समर्पण को सम्मान देने के लिए उनकी जयंती (14 नवंबर) को बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया इससे पूर्व भारत में संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता था।

*इसी कड़ी में अपेक्स इंटरनेशनल हायर-सेकेंडरी स्कूल करगीरोड कोटा द्वारा 14 नवंबर को स्कूल प्रांगण में पूरे भव्यता के साथ आनंद मेले का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे से शुरू हुआ जो कि देर शाम तक जारी रहा, इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सीमा त्रिखा दत्त, प्राचार्य पीएम-श्री सेजेस डी.के.पी.हायर सेकेंडरी स्कूल कोटा संकुल प्रभारी तथा विशिष्ट-अतिथि के रूप में संकल्प-लर्निंग-क्लासेस के संचालक विकास सर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों की उपस्थिति में सरस्वती जी की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया..इसके पश्चात विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई विभिन्न रचनात्मक प्रस्तुतियों-आकर्षक झांकियों एवं मनोरंजक गतिविधियों का सिलसिला शुरू हुआ..आनंद मेले का मुख्य आकर्षण नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा तैयार की गई Fairy_Land एवं Jungle_Safari की मनमोहक झांकियाँ रहीं,जिन्होंने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों के साथ स्कूली बच्चों के अभिभावकों का विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया,आकर्षक झांकियों के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता कल्पना-शीलता एवं प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला।**विद्यालय में विद्यार्थियों के उत्साह एवं सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइंस जोन, फूड जोन एवं गेम जोन,सहित विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, साइंस जोन में विद्यार्थियों ने अपने वैज्ञानिक-मॉडल एवं रचनात्मक प्रयोगों का प्रदर्शन किया, वहीं फूड जोन में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे, गेम जोन में आयोजित मनोरंजक खेलों ने बच्चों के साथ साथ उपस्थित लोगों का भी खूब मनोरंजन किया, बच्चों के मनोरंजन को और अधिक यादगार बनाने के लिए ट्रैम्पोलिन एवं मिकी माउस उछल-कूद झूले की भी व्यवस्था की गई थी, जिनका बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया,पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और उल्लास का माहौल देखने को मिला।**इस अवसर पर विद्यालय के संचालक अमित कुमार सोनी एवं संचालक साथी गणेश जायसवाल तारक नाथ जैसवारा द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए ऐसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण-विकास-रचनात्मक सोच-आत्मविश्वास एवं व्यावहारिक ज्ञान के लिए महत्वपूर्ण बताया, कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा, सभी के सामूहिक प्रयास, बेहतर प्रबंधन एवं समर्पण से यह आयोजन सफल एवं यादगार बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *