उद्यानिकी महाविद्यालय कुनकुरी में “उद्यानिकी क्षेत्र में उद्यमिता का अवसर” पर प्रशिक्षण

कुनकुरी – उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कुनकुरी में RKVY (राष्ट्रीय कृषि विकास योजना) के अंतर्गत नाबार्ड द्वारा आयोजित नेशनवाइड ग्राम युवा शक्ति कैपेन 2026 के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम “उद्यानिकी क्षेत्र में उद्यमिता का अवसर” विषय पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. जोनसन लकड़ा, श्री प्रेम प्रकाश सिंह (DDM जशपुर), श्री राकेश कुमार तिवारी (LDM SBI जशपुर), श्री अनुज कुमार एक्का(डायरेक्टर SBI ,RSETI), श्री करन सोनकर (ADH, जशपुर), श्री राजेश गुप्ता (READS प्रेसिडेंट जशपुर) तथा श्री गोवर्धन होथा (READS जशपुर) के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।कार्यक्रम में अतिथियों, उ.मा.अ.के.अधिष्ठाता, समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं शा. औ.सं. कुनकुरी के समस्त शिक्षकगण व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिष्ठाता ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज उद्यानिकी एक खेती ही नहीं बल्कि सफल व्यवसाय है। फल, सब्जी एवं नर्सरी प्रबंधन के माध्यम से किसान अपनी आय दोगुना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नाबार्ड इस प्रशिक्षण के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रहा है, जिसका लाभ अवश्य उठाना चाहिए।कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक फसलों, नर्सरी प्रबंधन, जैविक खेती, विपणन एवं उद्यमिता विकास पर विस्तृत जानकारी दी गई।इसके साथ ही, ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत विशेषज्ञों द्वारा मृदा की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने एवं बढ़ाने के लिए समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन तथा टिकाऊ खेती पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान बताया गया कि मृदा परीक्षण एवं संतुलित पोषक तत्वों का उचित प्रबंधन मिट्टी की उर्वरता और स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस विषय में किसानों एवं विद्यार्थियों को नियमित रूप से मृदा परीक्षण कराने तथा उसके आधार पर उचित पोषक तत्वों का उपयोग करने की सलाह दी गई।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *