किसान,मजदूर और गरीबों का विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता: रायमुनि भगतचंपा में नए धान उपार्जन केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन

जशपुरनगरः जशपुर की विधायक रायमुनि भगत ने जिले के सन्ना तहसील के चंपा में नवीन धान उपार्जन केंद्र का शुक्रवार को उद्घाटन किया। इस उपार्जन केंद्र में 400 किसानों को धान बेचने के लिए पंजिकृत किया गया है। सरकार से 35000 क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य मिला है। इससे पहले विधायक रायमुनि भगत ने पूजा करके वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच इस नवीन केंद्र में किसानों से समर्थन मूल्य में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों व किसानों को संबोधित करते हुए विधायक भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और जशपुर के माटीपुत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली राज्य सरकार की प्राथमिकता सूचनी में किसान सबसे उपर है।

उन्होनें कहा कि चंपा में धान खरीदी कंेद्र खोले जाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। जिसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरा किया है। इस केंद्र के खुल जाने से किसानों के समय और धन की तो बचत होगी ही। साथ ही धान बेचने के लिए कतार लगाने से भी मुक्ति मिलेगी। उन्होनें कहा कि हाल ही किसानों तीन चक्रवाती तूफानों का सामना किया है। जिन किसानों के फसल को नुकसान हुआ है,उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।

केंद्र व राज्य की सरकार उनके साथ खड़ी हुई है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जारी प्रक्रिया की चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने का निर्णय लिया है। भले ही किसान 15 क्विंटल धान बेचे,लेकिन किसानों को पूरा 21 क्विंटल का बोनस मिलेगा। इससे किसानों का सीधा लाभ होगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आनंद यादव, मण्डल प्रभारी हरिशंकर यदाव, महामंत्री नसरूल्ला सिद्विकी,रूपावती,बीडीसी जुगनू यादव,बालरूप यादव,सरजू यादव,काजल राय,बलवंत गुप्ता,जितेंद्र ताम्रंकार,मनोज भगत,सरपंच अलका नाग,सरपंच सुखमनिया बाई,इलियास उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *