Chhattisgarh

विद्युत विभाग में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर व्याख्यान आयोजित

 

विद्युत विभाग में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर व्याख्यान आयोजित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड अंबिकापुर क्षेत्र के अंतर्गत सरगुजा जशपुर पत्थलगांव बलरामपुर सूरजपुर बैकुंठपुर एवं मनेंद्रगढ़ के कार्यालय में पदस्थ महिलाओं ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति सजग एवं मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गांधीनगर अंबिकापुर स्थित श्रम कल्याण केंद्र भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।

 

 इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला थाना प्रभारी अंबिकापुर दुर्गेश्वरी चौबे उपस्थिति रही। उनके द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के उपाय एवं जागरूकता विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। उन्होंने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध, अत्याचार एवं प्रताड़ना के विरुद्ध निडर होकर आवाज उठाने हेतु जागरूक रहने का सन्देश दिया। 

 

इस कार्यक्रम में विद्युत विभाग से सेवा निवृत हुई श्रीमती आशालता श्रीवास्तव, श्रीमती माया गुहा एवं श्रीमती ज्योति फिरमा कुजूर विशेष रूप से आमंत्रित रही। इनके द्वारा भी महिलाओं को जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संयोजन कार्यपालन अभियंता द्वय श्रीमती मेरी लिली एक्का एवं श्रीमती अनीता मिंज ने किया। आयोजन में सहायक अभियंता श्रीमती रश्मि तिर्की एवं प्रणिता पैंकरा (कनिष्ठ यंत्री) सहित विनीता तिर्की, ज्योति सिंह, अर्चना लकड़ा, पूनम पैंकरा, नीतू कुमारी, प्रतीक्षा तिवारी सुषमा भगत, प्रियंका मिंज, गायत्री साहू, ममता पैंकरा, हिरौंदिया आदि कर्मचारियों का कार्यक्रम संचालन में विशेष योगदान रहा। 

इस कार्यक्रम में विद्युत विभाग अंबिकापुर क्षेत्र की लगभग 100 महिला अधिकारियों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने इस अवसर पर उत्कृष्ट अभिव्यक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। अनेक खेलों का भी आयोजन हुआ। 

कार्यक्रम की संचालक श्रीमती मेरी लिली एक्का ने उपस्थित अतिथियों एवं अधिकारी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!