ब्रेकिंग जशपुर नशीली दवा खिलाकर तीन नाबालिक लड़की से दुष्कर्म,पत्थलगांव पुलिस का बड़ा एक्शन

MO NO- 9340278996,9406168350
पत्थलगांव।जशपुर जिले के पत्थलगांव में तीन नाबालिक लड़कियों से दुष्कर्म करने का अनोखा ही मामला सामने आया है। तीनों नाबालिक लड़की को आरोपियों ने अर्टिगा कार में बैठाकर मंदिर ले गए जहां से कापु होते हुए मैनपाट घूमने चले गए रास्ते में आरोपियों ने मैजिक मोमेंट दारू भी खरीदी और स्प्राइट में मैजिक मोमेंट मिलाकर उसमें नशीली टैबलेट डाल दिया और इसे पीने से लड़कियों को कुछ नहीं होता है यह तो लड़कियों के लिए ही दारू बना है करके पिला दिया। इसके बाद में मेनपाट के जंगल में तीनों लड़कियों को बेहोशी की हालत में तीनों लड़कों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बदहवास हालत में तीनों लड़कियां लड़कियों को पत्थलगांव लाकर बस स्टैंड में छोड़ दिए जहां एक लड़की ने अपने परिचित लड़के को फोन कर पूरे घटना की जानकारी देते हुए उसे मदद के लिए बुलाया लेकिन जैसे ही वह लड़का पत्थलगांव पहुंचा उसने तीनो नाबालिक लड़की में से एक अपने परिचित की लड़की को ले जाकर पत्थलगांव के एक निजी लॉज में ले जाकर दुष्कर्म करने लगा इधर दोनो लड़की काफी देर तक अपनी बहन के नहीं आने से परेशान लड़कियों ने घर में फोन कर परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी तो परिजनों ने पत्थलगांव आकर पुलिस की मदद से खोजबीन करते हुए एक लॉज के कमरे में दोनों लड़का लड़की को संदिग्ध हालत में पाया। पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।