Entertainment

तीन दिनों तक मुख्यमंत्री रहेंगे जशपुर में 5 अप्रैल,कुनकुरी में 6और पत्थलगांव में 7 अप्रैल को सम्मेलन

विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होगें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

तीनों विधानसभा में होगा सम्मेलन का आयोजन

 

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO- 9340278996,9406168350

जशपुरनगर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 5 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के जशपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होगंे। इस दौरान,मुख्यमंत्री साय,कार्यकर्ताओं से सीधी बात कर,लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा करेगें। इस बैठक की तैयारी के सिलसिले में,सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन में,बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधानसभा संयोजक ओमप्रकाश सिन्हा,जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत,नगरपालिका जशपुर की पूर्व अध्यक्ष रजनी प्रधान,राजकपूर भगत,देवधन नाायक,मंगलनाथ सिंह,फैजान सरवर खान,शरद चौरसिया,संतोष सिंह,संजीव ओझा,विजय सहाय,लालदेव भगत,श्यामलाल भगत,त्रिवेणी यादव,कमलेश सिन्हा,सावित्री सिंह,विकास सोनी,,संजय गुप्ता,राजू सिंह,विनोद निकुंज,गोविंद भगत,अभिषेक मिश्रा,आशु राय, राधेश्याम राम, महेश पांडे सहित भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। संयोजक ओमप्रकाश सिन्हा ने बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ को बताया कि आसन्न लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को,जशपुर जिले के तीनों विधानसभा सीटों से ऐतेहासिक मतों से बढ़त दिलाना है। इसी लक्ष्य को लेकर,हम सब,आगे बढ़ रहें हैं। उन्होनें कहा कि भाजपा,कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां,हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलता है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,5 अप्रैल को कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हो कर,कार्यकर्ताओं से सीधी चर्चा करेगें। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के सामने चुनाव के प्रचार अभियान के अब तक के अनुभव और अगर कोई समस्या आ रही हो तो उसे कार्यकर्ता साझा कर सकते हैं। उन्होर्नें सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की।

तीनो विधान सभा में होगा बैठक

    पार्टी के जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश सिन्हा ने बताया कि जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता का सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जशपुर में 5 अप्रैल,कुनकुरी में 6और पत्थलगांव में 7 अप्रैल को सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। इन तीनों ही सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्ण्ुदेव साय उपस्थित रहेगें।neeraj,harit,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!