Chhattisgarh

भोजन बनाने में युवक बुरी तरह झुलसा, इलाज जारी 

भोजन बनाने में युवक बुरी तरह झुलसा, इलाज जारी neera ad

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO- 9340278996,9406168350

पत्थलगांव – खाना बनाने के दौरान एक युवक बुरी तरह झुलस गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी की पहचान किलकिला निवासी बबलू सिदार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार किलकिला गांव में दोपहर को दशकर्म कार्यक्रम के दौरान खाना बनाने के दौरान युवक के शरीर पर गर्म पानी गिरने से बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में लोगों ने युवक को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार पश्चात इलाज जारी  है। जख्मी युवक के परिजनों ने बताया कि बबलू सिदार दशकर्म कार्यकर्म में खाना बना रहा था। चावल बनाने के दौरान अनियंत्रित होने से बर्तन का गर्म पानी उसके पूरे शरीर पर गिर गया। मौजूद लोगों ने निजी वाहन से उसे पत्थलगांव सिविल अस्पताल पहुंचाया फिलहाल पीड़ित का सिविल अस्पताल के बर्न वार्ड में चल रहा है।neeraj,harit,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!