Chhattisgarh

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने मतदाताओं का किया आभार व्यक्त, अपने कार्यकर्ताओं को लेकर कह दी बड़ी बात…

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने मतदाताओं का किया आभार व्यक्त, अपने कार्यकर्ताओं को लेकर कह दी बड़ी बात…

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO- 9340278996,9406168350

जशपुरनगर। लोकसभा 2024 के तीसरे चरण की वोटिंग मंगलवार की शाम समाप्त हो गई। रायगढ़ लोकसभा का मतदान भी इसी चरण में था और जशपुर जिला रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ही आता है। जशपुर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने मतदान समाप्ति के बाद सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की भी सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। इसके अलावा शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए ड्यूटी में लगे अधिकारी, कर्मचारियों का भी आभार माना है।

तीसरे चरण के साथ ही राज्य के सभी 11 लोकसभा सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। श्री गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया और भीषण गर्मी में अपने घरों से निकलकर मतदान केन्द्रों तक आये और मतदान किया। भाजपा सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता ने धूप और गर्मी की परवाह न करते हुए चुनाव में समर्पित भाव से काम किया। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और ऐसे ही निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं।neeraj,harit,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!