

पत्थलगांव। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, पत्थलगांव में आज विधिवत तराजू की पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया। पूजा उपरांत किसानों द्वारा धान तुलाई की प्रक्रिया शुरू की गई, वहीं समिति के अधिकारियों ने पूरे केंद्र का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।कार्यक्रम के दौरान पत्थलगांव शहर मंडल भाजपा अध्यक्ष अंकित बंसल, अवधेश गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल, प्रदीप गुप्ता, अजय बंसल, रूप सिंह राठिया, विजय त्रिपाठी,सुनील गर्ग,नरेश यादव, जीतू,रेवा राम धीवर, भुनेश्वरी बेहरा, गुड़िया यादव , सलमी निकुंज सहित बड़ी संख्या में किसान, समिति के सदस्य और प्रबंधक उपस्थित रहे। धान खरीदी प्रारंभ होने से किसानों में उत्साह का माहौल देखा गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के सुशासन में धान खरीदी केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी किसान को परेशानी न हो, इसके लिए केंद्र पर सभी जिम्मेदार अधिकारी तत्पर रहेंगे।

