Chhattisgarh

थाने में जब्त वाहनों की होगी नीलामी,देखे नीलामी प्रक्रिया

थाने में जब्त वाहनों की होगी नीलामी,देखे नीलामी प्रक्रियाneeraadneeraj,harit,

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO- 9340278996,9406168350

पत्थलगांव ।एतद द्वारा सर्व साधारण आम जनता को सूचित किया जाता है कि पुलिस थाना पत्थलगांव द्वारा इस्तगासा क्र० 01/2024 शासन की ओर से थाना पत्थलगांव पुलिस, जिला जशपुर द्वारा प्रस्तुत किया गया है कि 58 दो पहिया वाहन बिना नंबर के लावारिस हालत में पत्थलगांव क्षेत्र में मिला था। जिसे सुरक्षार्थ थाना पत्थलगांव में रखा गया था,, उक्त वाहनों के वास्तविक वाहन स्वामी का पता तलाश कराया गया, किन्तु हर संभव प्रयास के बावजूद भी उक्त बिना नंबरों के वाहन स्वामी का पता नहीं चला है। वाहन थाना परिसर में खुली जगह पर खड़ी है। जिससे वाहन के खराब होने की सम्भावना है तथा कुछ वाहन कंडम की स्थिति में है। उपरोक्त 58 नग वाहनों के निराकरण हेतु इस्तगासा क्रमांक 01/2024 धारा 28 पुलिस एक्ट तैयार किया जाकर, इस न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। वाहन की सूची अवलोकनार्थ प्रसारित किया जा रहा है। अतः यदि कोई व्यक्ति निचे उल्लेखित वाहनों के संबंध में अपना दावा प्रस्तुत करता है तो वह विधिवत् सभी दस्तावेजों की प्रति के साथ दिनांक 08.07.2024 को समक्ष न्यायालय में उपस्थित होकर अपना दावा/आपति प्रस्तुत कर सकता है।। यदि कोई वाहन लेना चाहता है तो वह थाना परिसर में आकर वाहन अवलोकन कर क्रय कर सकता है। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त किसी भी दावा/आपति पर कोई विचार नही किया जावेगा। जप्त वाहनों के निलामी हेतु निम्नानुसार कार्यवाही की जावेगी। वाहनों की सूची निम्नानुसार है :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!