
जशपुर। आज नारायणपुर की पावन धारा में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी का आगमन हुआ। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास हेतु करोड़ों रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।कार्यक्रम में युवाओं की मांग को प्राथमिकता देते हुए नारायणपुर हाई स्कूल ग्राउंड में स्टेडियम एवं फ्लड लाइट की स्वीकृति की घोषणा की, जिसे क्षेत्र के युवा बड़ी सौगात के रूप में देख रहे हैं।युवा मोर्चा कुनकुरी ग्रामीण के अध्यक्ष विकास नाग के नेतृत्व में गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान तुलेश्वर यादव, अरुण मोहती, यशवंत यादव, उत्तम विश्वकर्मा, प्रमोद यादव, देवलाल यादव, वेद प्रकाश संगर, मयंक चौहान सहित युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री की घोषणाओं से क्षेत्र की जनता और युवाओं में उत्साह देखा गया। खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर की गई इस बड़ी घोषणा पर युवाओं ने उनका आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया।
