Bihar

अम्बिकापुर से सासाराम जा रही राजहंस बस नदी में लटकी

neera ad neeraj,harit,

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO- 9340278996,9406168350

अंबिकापुर – रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की रात बड़ा हादसा टल गया।लगभग 40 यात्रियों को लेकर अंबिकापुर से सासाराम (बिहार) जा रही बस अनियंत्रित होकर पुल के सुरक्षा दीवार से टकरा कर खड़ी हो गई। यदि तत्काल बस को नहीं रोका जाता तो बस पुल के नीचे गिर जाती। इससे बड़ी जनहानि हो सकती थी। बस के सामने का एक हिस्सा हवा में लटक गया था। बस के रुकते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।

 घटना की जानकारी लगते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मोर्चा सम्हाला।

घटना बीती रात लगभग 12 बजे की है। अंबिकापुर से सासाराम जा रही राजहंस की बस गागर नदी में रेलिंग को तोड़ते हुए दुर्घटना ग्रस्त हो गई और बस का आगे का एक पहिया पुल पर लटक गया। घटना के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। किसी तरह यात्री बस से बाहर निकले। बस में लगभग 40 से 50 यात्री सवार थे। गनीमत यह रही कि बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल पर ही लटक गया,यदि बस नदी में गिरती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और सडक़ जाम हो गया। घटना की सूचना पाते ही राजपुर पुलिस की रात्रि गश्त गाड़ी मौके पर पहुंच गई और किसी तरह यातायात बहाल किया। neeraj,harit,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!