

जशपुर। छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ की एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक जिला स्तरीय बैठक दिनांक 20 दिसंबर 2025 को जिला जशपुर के पत्थलगांव स्थित किलकिला मंदिर की पावन, शांत एवं आध्यात्मिक धरा पर गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। श्रद्धा, आस्था एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण इस स्थल पर न्यायिक कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों का एकत्रित होना बैठक को विशेष महत्व प्रदान करता रहा।कार्यक्रम का संचालन व्यवहार न्यायालय बगीचा में पदस्थ प्रस्तुतकार रामरतन साहू द्वारा अत्यंत कुशलता, संयम एवं सौम्यता के साथ किया गया।

बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष बी. एस. खूंटे ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने संगठन की एकजुटता, अनुशासन एवं समर्पण को संघ की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए भविष्य में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।बैठक में मुख्य अतिथि श्रीमती द्रौपदी बारिक की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम गौरवान्वित हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ संरक्षक मुकुतराम मैत्री, पूर्व सचिव एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य अजीत नायक, वरिष्ठ सदस्य सुधन साय पैंकरा, जिला कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार पैंकरा, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती जानकी नायक, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश पांडे, तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के सचिव जैनेंद्र भगत, जिला प्रवक्ता बुलाकी लाल, कोषाध्यक्ष संदीप भगत, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय में पदस्थ लेखपाल जगरनाथ ठाकुर प्रसाद, मीडिया प्रभारी दीपक सोनी, किशन कुमार, प्रचार सचिव कुमारी नम्रता, तहसील प्रतिनिधि (बगीचा) रामरतन साहू, कुनकुरी प्रतिनिधि रामकुमार मोदी, पत्थलगांव प्रतिनिधि प्रतीक ध्रुव, जिला कार्यकारिणी सदस्य सत्येन्द्र कुमार दानी, गोपेश सिंह, मनोहर लाल कंवर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।संघ के सदस्यों के रूप में देसिंह सिदार, मधुलता सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, विष्णु तिवारी, रमेश यादव, श्रीमती अनिमा तिग्गा, पुष्पा पैंकरा, श्रीमती अमासो पैंकरा, सुमित कुमार पैंकरा, अभय, सत्यदेव साहू, सुरेश, प्रेमसाय पोर्ते, अनुपम विकास तिर्की सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मदन बरेठ, वरिष्ठ संरक्षक निराकार प्रधान तथा सचिव श्रीमती विभा सिंह की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। संगठन विस्तार के अंतर्गत बगीचा तहसील प्रभारी अध्यक्ष के रूप में परिवा राम, कुनकुरी प्रभारी के रूप में बिंदेश्वर राम तथा पत्थलगांव प्रभारी के रूप में रमेश यादव की नियुक्ति की गई। संघ के उपाध्यक्ष सीताराम की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।बैठक में न्यायिक कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।

अध्यक्ष बी. एस. खूंटे ने सभी समस्याओं के यथासंभव निराकरण हेतु आवश्यक पहल किए जाने का आश्वासन दिया। पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की भारी उपस्थिति, उनकी एकता एवं अनुशासन के कारण यह बैठक पूर्णतः सफल एवं ऐतिहासिक सिद्ध हुई।कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संघ अध्यक्ष बी. एस. खूंटे ने किलकिला मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष संतोष यादव के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से सामुदायिक भवन में बैठक का आयोजन संभव हो सका।
