Chhattisgarh

देश के प्रति समर्पण और सेवा का प्रतीक है तिरंगा यात्रा: कृष्ण कुमार राय भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि – रायमुनी भगत

देश के प्रति समर्पण और सेवा का प्रतीक है तिरंगा यात्रा: कृष्ण कुमार राय

 

भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि – रायमुनी भगत

 

पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय एवं जशपुर विधायक रायमुनि भगत ने झंडा दिखा कर रैली को रवाना किया

neeraj,harit,

शहर में उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा

भारत माता के जयकारे से गूंजा शहर

 

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO- 9340278996,9406168350

जशपुरनगर: मंगलवार को शहर भारत माता की जयकारे से गूंज उठा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के आह्वान पर मोर्चा के कार्यकर्ता और शहर के युवाओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर बाइक रैली निकाली। बाइक रैली का शुभारंभ जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन से हुआ। पार्टी के वरिष्ठ नेता और छग पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय और जशपुर की विधायक रायमुनि भगत ने झंडा दिखा कर रैली को रवाना किया। बाइक रैली भाजपा कार्यालय से निकल कर शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए आदर्श बस स्टेण्ड पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान रैली में शामिल कार्यकर्ताओं और शहरवासियों से चर्चा करते हुए कृष्ण कुमार राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए देश और देशहित सर्वोपरी है। पार्टी कभी भी सत्ता और वोट बैंक की राजनीति नहीं करती है। पार्टी में भाई भतीजावाद के लिए कोई स्थान नहीं है। सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर मिलता है। उन्होनें कहा कि भाजपा का लक्ष्य भारत को विश्व गुरू बनाना है। यह लक्ष्य युवा शक्ति के बिना प्राप्त किया जा सकता है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय युवाओं के कौशल विकास,रोजगार और तकनीकि शिक्षा पर जोर दे रहें हैं।

 

 विधायक रायमुनि भगत ने कहा कि भाजपा के लिए देश सर्वोपरी है,इसलिए भाजपा ने तिरंगा यात्रा का आह्वान किया है,वहीं कांग्रेस संविधान यात्रा के नाम पर ओछी राजनीति कर रही है। उन्होनें युवाओं से आह्वान किया कि देश को आगे ले जाने के लिए अपनी शक्ति को तकनीकि शिक्षा से निखारे। युवाओं के कांधे पर ही देश का भविष्य टिका हुआ है। शिक्षा के साथ अपनी परम्परा,संस्कृति व रीतियों को संरक्षित और संवद्वित करना भी युवाओं की महती जिम्मेदारी है।

 

 भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा ने पूरे देश को तिरंगे के नीचे एकजुट करने का काम किया है। इस तिरंगे के लिए हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजी

 सरकार से लोहा लेते हुए बलिदान दिया था। तिरंगे को हाथ में थाम कर चलने हमें अपने भारतीय होने पर गर्व महसूस होता है।उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि

तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से जशपुर विधायक रायमुनी भगत,पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, नपा अध्यक्ष राधेश्याम राम, पूर्व नपा अध्यक्ष रजनी प्रधान, नपा उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, गोपाल राय, संतोष सिंह, संजीव ओझा, कृपा शंकर भगत, शारदा प्रधान, अरविंद भगत, सज्जु खान, दीपक गुप्ता, अभिषेक मिश्रित, आकाश गुप्ता, निखिल गुप्ता, राहुल गुप्ता, विकास प्रधान, खिरोज सिंह, नमित सिंह, पिंटू गोस्वामी, पंकज गुप्ता, लालदेव राम, नीतू गुप्ता, आशुतोष राय, अभिषेक गुप्ता सहित भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।neeraj,harit,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!