Chhattisgarh

सालिक साय ने किया ध्वजारोहण: विद्यार्थियों ने दी देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति

सालिक साय ने किया ध्वजारोहण: विद्यार्थियों ने दी देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतिneeraad

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO- 9340278996,9406168350

कांसाबेल।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दोकड़ा में भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य सालिक साय ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा भूषण वैष्णव, वरिस्ट भाजपा नेता इमाम खान, प्राचार्य सेल्मोन तिर्की, बघेल सर, बालेश्वर चक्रेश, देवदत सिंह, बालेश्वर यादव, सोनसाय भगत, चेतन शर्मा, शिक्षिक, छात्र, छात्राएं मौजूद रही। इस मौके पर सालिक साय ने कहा कि आजादी हमें संघर्ष और त्याग से मिली है। यह दिन हमें, शहीदों के प्रति नमन करने और देश के प्रति अटूट श्रद्धा का स्मरण कराता है। आजादी के लिए ना जाने कितने ज्ञात और अज्ञात शहीदों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। इस आजादी को हमें अक्षुण्ण बनाए रखना है।neeraj,harit,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!