Chhattisgarh

कार्यकर्ता भाजपा की ताकत,सदस्यता अभियान को गंभीरता से लें: कृष्ण कुमार राय सदस्यता अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

कार्यकर्ता भाजपा की ताकत,सदस्यता अभियान को गंभीरता से लें: कृष्ण कुमार राय

सदस्यता अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

जशपुरनगर:* भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का पार्टी से दिल से जुड़ाव होता है। यहीं कारण है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में जब पार्टी को जिले के तीनों विधानसभा सीटों में हार मिली थी तो दिल्ली से लेकर जशपुर तक सभी को बहुत तकलीफ हुई थी। कार्यकर्ताओं को यह बात कचोटती थी कि आखिर हम जशपुर,जो कुमार दिलीप सिंह जूदेव की कर्मभूमि है,उसमें कैसे हार गए, 2023 के चुनाव में कार्यकर्ताओं ने अपना कमर कस कर मैदान में उतरे और पूरा राजनीतिक परिदृश्य ही बदल दिये। इसीलिए कहा जाता है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश संगठन महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने उक्त बातें कहीं। वे जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन में आयोजित मण्डल स्तरीय सदस्यता अभियान की कार्यशाला में शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होनें बताया कि 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और 3 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही पूरे देश में भाजपा का सदस्यता महाभियान शुरू हो जाएगा। उन्होनें कहा कि पिछले बार हम सबने मिल कर पार्टी को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना कर अपनी ताकत दिखाई थी। इस बार भी हमें इस करिश्मा को दोहराना है। उन्होनें कहा कि सदस्यता अभियान में योगदान के आधार पर ही आने वाले नगरीय निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों का निर्धारण होगा। उन्होनें कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे सदस्यता अभियान के लिए पार्टी द्वारा जारी किये गए दिशा निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। 

प्रदेश कार्य समिति के सदस्य नरेश नंदे ने सदस्यता अभियान के डिजिटल विधि का विस्तार से जानकारी देते हुए,सदस्यता अभियान की महत्ता का समझाया। उन्होनें कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे सदस्यता अभियान को पूरी गंभीरता से ले और आने वाले चुनावों में जो पार्टी के उम्मीदवार होने का दावा करने जा रहें हैं वे सक्रिय सदस्यता अवश्य बने।

 जशपुर की विधायक रायमुनि भगत ने कहा कि सदस्यता अभियान में सबका योगदान और भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए पार्टी ने मंत्री सांसद,विधायक के साथ सभी के लिए सदस्यता ग्रहण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हम सबकों मिल कर,जशपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी में अधिक से अधिक सदस्यता ग्रहण कराना है। सदस्यता अभियान को हमें उसी तरह सफल बनाना है जिस प्रकार हमने 2023 में विधानसभा और 2024 में लोकसभा चुनाव को सफल बनाया था।

कार्यशाला को शहर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह,जिला मंत्री राजकपूर भगत,पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मंगलनाथ सिंह,मिडिया प्रभारी फैजान सरवर खान ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजीव ओझा ने किया। बैठक में पूर्व पालिका अध्यक्ष रजनी प्रधान,पालिका के वर्तमान अध्यक्ष राधेश्याम राम,उपाध्यक्ष राजू गुप्ता,शारदा प्रधान,नवल पाठका,कृपा शंकर भगत,गंगाराम भगत,सज्जु खान,हिमांशु वर्मा,मुकेश सोनी,विनोद निकुंज,विष्णु सोनी,नितेश दास,सावित्री सिंह,सुजाता भगत,श्यामा ताम्रकार,राजेश सिन्हा सहित पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे।neeraj,harit,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!