धान खरीदी में 6.55 करोड़ रुपये का गबन, 6 पर FIR

जशपुर।छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपैक्स बैंक) जशपुर के नोडल अधिकारी की शिकायत पर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, कोनपारा (पंजीयन क्रमांक 128) के धान खरीदी उपकेन्द्र कोनपारा में बड़े पैमाने पर अनियमितता और गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने थाना तुमला, जिला जशपुर में कुल 6,55,26,979.40 रुपये (छह करोड़ पचपन लाख छब्बीस हजार नौ सौ उन्नयासी रुपये चालीस पैसे) के गबन के आरोप में 6 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।आरोपी अधिकारी/कर्मचारी:भुनेश्वर साय – प्राधिकृत अधिकारीजयप्रकाश साहू – समिति प्रबंधकशिशुपाल यादव – फड़ प्रभारीनितेन्द्र साय – कम्प्यूटर ऑपरेटरअविनाथ अवस्थी – सहायक फड़ प्रभारीचन्द्रकुमार यादव – सह सहायक फड़ प्रभारीजांच में क्या निकला सामने:सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाओं की जांच में खरीफ विपणन वर्ष 2024–25 के दौरान धान खरीदी में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार केंद्र में कुल 1,61,250.00 क्विंटल धान की खरीदी दर्शाई गई थी, जबकि मिल एवं संग्रहण केंद्र में कुल 1,40,663.12 क्विंटल का ही परिदान मिला।भौतिक सत्यापन में 20,586.88 क्विंटल धान मौके पर अनुपस्थित पाया गया, जो सीधे तौर पर शॉर्टेज/कमी को दर्शाता है।आर्थिक क्षति का विवरण:धान की कमी: 20,586.88 क्विंटल × ₹3100/क्विंटल = ₹6,38,19,328नया बारदाना: 4,898 नग × ₹71.80 = ₹3,51,676.40पुराना बारदाना (मिलर/पीडीएस): 54,239 नग × ₹25 = ₹13,55,975➡️ कुल क्षति: ₹6,55,26,979.40

कानूनी कार्रवाई:दोषी पाए गए कर्मचारियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 318(4), 61, 320, 336 और 338 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना शुरू कर दी गई है।

