पत्थलगांव में आबकारी विभाग की रेड, महिला आरोपी के यहां से अवैध शराब बरामद

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

जशपुर। जिला जशपुर के आबकारी वृत्त पत्थलगांव में अवैध मदिरा निर्माण एवं बिक्री पर लगाम कसने हेतु आबकारी विभाग ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण कार्यवाही की। विभाग द्वारा की गई इस रेड कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब और महुआ लाहन जप्त किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई आबकारी विभाग द्वारा धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत की गई। रेड के दौरान 20 लीटर तैयार महुआ शराब तथा लगभग 150 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया।

इतने बड़े स्तर पर अवैध मदिरा निर्माण एवं संग्रहण स्थानीय स्तर पर लगातार सक्रिय अवैध कारोबारियों की ओर संकेत करता है।यह कार्रवाई रेडे (अखरापारा) क्षेत्र में की गई, जिसमें विवेचक अधिकारी यज्ञ शरण शुक्ला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके साथ आबकारी आरक्षक जुगल पटेल, मुख्य आरक्षक कृनेश सिन्हा, छक्के लाल गुप्ता एवं नगर सैनिक मंजीत महेश्वर की टीम शामिल रही। टीम ने मौके पर अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री नष्ट करते हुए तैयार शराब को जप्त किया।आरोपीया बसंती तिर्की पति मातल साय निवासी रेडे (अखरापारा), थाना बागबहार के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।आबकारी विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नियंत्रण हेतु ऐसी कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी। विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो इसकी सूचना विभाग को अवश्य दें ताकि ऐसे अवैध धंधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *