भाजपा सदस्यता अभियान के तहत मंडल अध्यक्ष गणेश जैन ने कांसाबेल मंडल में सदस्यता अभियान की शुरुआत की

MO NO- 9340278996,9406168350
कांसाबेल, – मंडल अध्यक्ष गणेश जैन ने कांसाबेल मंडल में सदस्यता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कांसाबेल मंडल में सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए काम करेंगे और इस क्षेत्र में पार्टी की पहुंच बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे। हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है और उन्हें पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से अवगत कराना है। इसके अलावा, हम कांसाबेल मंडल में पार्टी के कार्यक्रमों और गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे ताकि अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़ सके। इस मौके पर उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने सभी से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं. इस अभियान के जरिए जो लक्ष्य रखा गया है, उसे पूरा करें. पार्टी अपनी रीति और नीति के साथ में आगे बढ़ रही है. देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार है और आम जनता के लिए लगातार काम कर रही है. हम सब केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच में जाएं और आम जनता को पार्टी से जोड़ना है