प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव,जशपुर जिले से मनोज तिवारी बने प्रदेश सचिव,, प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और जिला अध्यक्षों की नई लिस्ट जारी

MO NO- 9340278996,9406168350
रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जारी आदेश में 22 से अधिक जिलों के अध्यक्ष बदले गए है।
जशपुर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पत्थलगांव भोजपुर समाज के सरंक्षक मनोज तिवारी को कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। ऐसे में मनोज तिवारी के समर्थकों मेंं खुशी का मौहल है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी उन्हें जमकर बधाई दी जा रही है। पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के करीबी मनोज तिवारी को नई जिम्मेदारी पार्टी के अंदर मिलने से उनके समर्थकों की माने तो आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार को काफी अधिक बल मिलेगा। मनोज तिवारी का अपना वोट बैंक है। सभी से मिलनसार को मृधुभाषी मनोज तिवारी को भी क्षेत्र में हर व्यक्ति से बच्चा तक जानता है। उनके स्वभाव को सभी बेहद पंसद करते है। वहीं, मनोज तिवारी को पार्टी में जिम्मेदारी से उनके समर्थकों में काफी खुशी का मौहल बना हुआ है। इधर, मनोज तिवारी को प्रदेश कांग्रेस सचिव बनने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी है।