संघर्ष को मिली जगह,जशपुर के युवा नेता पर संगठन का भरोसा, मिला किसान मोर्चा का दायित्व

संघर्ष को मिली जगह,जशपुर के युवा नेता पर संगठन का भरोसा, मिला किसान मोर्चा का दायित्व

जशपुर।भारतीय जनता पार्टी ने जशपुर के युवा नेता शिव प्रकाश तिवारी पर भरोसा जताते हुए उन्हें किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन ने उनके राजनीतिक अनुभव और लंबे समय से किए जा रहे संगठनात्मक कार्य को देखते हुए यह दायित्व दिया है।शिव प्रकाश तिवारी इससे पहले भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष का कार्य सफलतापूर्वक निभा चुके हैं।

उनके कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी नियुक्त किया गया था।

अब किसान मोर्चा में प्रदेश स्तर पर दायित्व मिलने से जशपुर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।बताया जाता है कि शिव प्रकाश तिवारी का परिवार भारतीय जनसंघ के समय से ही भाजपा की विचारधारा से जुड़ा रहा है।

उनके पिता स्व. रंगनाथ तिवारी के पूर्व मंत्री कुमार दिलीप सिंह जूदेव से पारिवारिक संबंध रहे। तिवारी बताते हैं कि जूदेव जी से उन्हें राजनीति और संगठन से जुड़ी अनेक बातें सीखने को मिलीं, जो उनके राजनीतिक सफर की प्रेरणा बनीं।

स्व. जूदेव के निधन के बाद शिव प्रकाश तिवारी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने के मार्गदर्शन में काम करना प्रारंभ किया। वे उपासने को अपना राजनीतिक गुरु भी मानते हैं।

यही नहीं, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय भाई जोशी से भी उनका निकट संबंध रहा है।नए दायित्व पर तिवारी ने कहा मैं संगठन द्वारा दिए गए भरोसे पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा।

किसानों के हित में समर्पित भाव से काम करूंगा और पार्टी को मजबूत करने की दिशा में लगातार सक्रिय रहूंगा।

”उन्होंने भाजपा के शीर्ष एवं केंद्रीय नेतृत्व सहित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव तथा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *