Chhattisgarh

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जशपुर के 4315 आंगनबाड़ी केंद्रों में चल रहा पोषण माह, माताओं को मिल रही पौष्टिक आहार की जानकारी

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जशपुर के 4315 आंगनबाड़ी केंद्रों में चल रहा पोषण माह, माताओं को मिल रही पौष्टिक आहार की जानकारी*

जशपुर, 10 सितम्बर 2024: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले में पोषण माह अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों और माताओं में पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का वजन और लम्बाई मापी जा रही है, साथ ही माताओं को पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

जशपुर जिले के लगभग 4315 आंगनबाड़ी केंद्रों में यह अभियान सक्रिय रूप से चल रहा है। केंद्रों में आयोजित व्यंजन प्रतियोगिताओं के माध्यम से कार्यकर्ता पालकों को पौष्टिक आहार के महत्व से अवगत करवा रहे हैं। इससे समुदाय में स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर एक सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की जा रही है।

आपको बता दे की, राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन हर साल 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में इसे आयोजित किया जाता है, इस अभियान में स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के सशक्त प्रयास किए जाते हैं।neeraj,harit,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!