Chhattisgarh

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री कमल दुबे के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री कमल दुबे के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार श्री कमल दुबे जी के निधन का समाचार दु:खद है।

मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को संबल प्रदान करें। श्री कमल दुबे दूरदर्शन केंद्र रायपुर के संवाददाता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!