छत्तीसगढ़ में आईपीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले — रायपुर, बिलासपुर व दुर्ग रेंज में फेरबदल,जशपुर एसएसपी शशिमोहन अब यहां के एसपी

छत्तीसगढ़ में आईपीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले — रायपुर, बिलासपुर व दुर्ग रेंज में फेरबदल

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय पुलिस सेवा से संबंधित अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अनेक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।आदेश के अनुसार —✔ संजय शुक्ला को पुलिस आयुक्त, रायपुर नगर नियुक्त किया गया है।✔ रामगोपाल को पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज पदस्थ किया गया।✔ अभिषेक शांडिल्य को पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज भेजा गया।✔ बालाजी राव सोमावर अब पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज होंगे।✔ अमित दुगाराम कांबले को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगर बनाया गया।✔ लाल उमेश सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर नियुक्त किया गया।✔ शशि मोहन सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ पदस्थ किया गया।✔ दिविजय पटेल नए पुलिस अधीक्षक, रेल रायपुर बने।✔ उमर प्रसाद गुप्ता को पुलिस उपायुक्त (मध्य), रायपुर नगर भेजा गया।✔ संदीप पटेल पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), रायपुर नगर बने।✔ मयंक गुर्जर पुलिस उपायुक्त (उत्तर), रायपुर नगर बने।✔ विकास कुमार पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल), रायपुर नगर बनाए गए।✔ रोजनल स्मृति को पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर), रायपुर नगर नियुक्त किया गया।✔ श्रुति श्रीवास्तव सिंह पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण बनीं।✔ ईशु अग्रवाल पुलिस सहायक आयुक्त, आजाद चौक रायपुर नगर बनाए गए।आदेश गृह विभाग की ओर से 22 जनवरी 2026 को जारी हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *