मनरेगा में कटौती से बेरोजगारी बढ़ेगी पलायन की समस्या गंभीर होगी अटल-श्रीवास्तव कोटा विधायक।-मनरेगा गरीबों-किसानों और मजदूरों की जीवन रेखा है.
.इसे कमजोर करना सीधे-सीधे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर हमला है.. आदित्य-दीक्षित।












दिनांक:-01/02/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**करगीरोड-कोटा:-मनरेगा-बचाव महासंग्राम-अभियान के तहत रविवार 01-फरवरी को जय स्तंभ नाका चौक में कांग्रेसियों ने विशाल आमसभा का आयोजन किया मनरेगा का नाम बदलने सहित मनरेगा को कमजोर किए जाने के विरोध में मनरेगा-बचाव महासंग्राम अभियान के तहत जय स्तंभ चौक नाका में सभा कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व वर्तमान मनरेगा प्रभारी आदित्य-दीक्षित के साथ आदिवासी-कांग्रेस किसान कांग्रेस-महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई ने संयुक्त रूप से किया।**सभा में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने सभा में पहुंचे अतिथियों का भव्य स्वागत किया..इस अवसर पर विजय जांगिड राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी, उमेश पटेल विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री, प्रदेश समन्वयक मनरेगा बचाव अभियान महेंद्र गंगोत्री अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण की उपस्थिति रही..कोटा-विधायक अटल श्रीवास्तव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा में कटौती से बेरोजगारी बढ़ेगी और पलायन की समस्या गंभीर होगी..कांग्रेस जन-जन को जागरूक कर इस अन्याय के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी वही आदित्य दीक्षित ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा गरीबों-किसानों और मजदूरों की जीवन रेखा है..इसे कमजोर करना सीधे-सीधे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर हमला है..कांग्रेस पार्टी मनरेगा की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और जनता के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा।**सभा में कुलवंत सिंह विधायक प्रतिनिधि नगर पंचायत देवेंद्र कश्यप कमलू, राजूसिदार, दिलीप श्रीवास, चिंतार,कन्हैया गंधर्व अनिल मसीह, भरत पटेल, रहस यादव,अली कश्यप भोला मेश्राम, कुलदीप यादव, पावक सिंग, मनोज मरावी , लक्ष्मीन बिजवार, रजनी मरकाम, मीनू जायसवाल, दुर्गा यादव, कुसुम सोनी,जब्बार खान, कान्हा गुप्ता , देवेंद्र कौशिक, हरीश नामदेव, आनन्द मिश्रा अंकुर वैष्णव, राजू साहू अशोक अनंत, दुखभजन, श्याम यादव, अमीनुद्दीन, पंचराम सहित, युवक कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मंडल-सेक्टर बूथ अध्यक्ष-वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि, नगर अध्यक्ष पार्षद,जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य, सरपंच तथा कांग्रेस पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे..कार्यक्रम का समापन मनरेगा बचाव के संकल्प और संघर्ष को और तेज करने के आह्वान के साथ किया गया।
