
कुनकुरी:आज ग्राम पंचायत नारायणपुर में विद्युत विभाग द्वारा रजत महोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह रहीं।

इस अवसर पर भाजपा कुंकुरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, मंडल महामंत्री शंकर यादव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोषी बंधे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास नाग, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री यशवंत यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्बोधन भाजपा मंडल महामंत्री शंकर यादव, संतन राम, भाजयुमो कुनकुरी ग्रामीण अध्यक्ष विकास नाग, भाजपा कुंनकुरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमेश यादव एवं जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह के करकमलों द्वारा किया गया।

वक्ताओं ने छत्तीसगढ़ सरकार एवं भारत सरकार की विद्युत प्रणाली से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।

साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लाभों, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।

आयोजन में विद्युत विभाग की ओर से कनिष्ठ अभियंता लोखनाथ नेताम, जीई आशीष केवड़ तथा विभाग के अन्य कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास नाग ने कहा कि सरकार की विद्युत संबंधी योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं।

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से आम नागरिकों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा का लाभ मिलेगा, जिससे बिजली बिल में राहत के साथ आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी।
