
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव एवं NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे की अनुशंसा पर तथा प्रदेश उपाध्यक्ष तनमीत छाबड़ा के अनुमोदन से NSUI सोशल मीडिया चेयरमैन कृष्णा शर्मा द्वारा आदित्य सिंह चौहान को NSUI सोशल मीडिया का जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है।नियुक्ति उपरांत आदित्य सिंह चौहान ने विधायक अटल श्रीवास्तव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तनमीत छाबड़ा से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने संगठन के प्रति निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयकिशन राजू यादव, अजय चौहान, NSUI प्रदेश सचिव विशेष गुप्ता, प्रदेश संयोजक बिट्टू साहू, प्रिंशु गुप्ता, सत्यम सोनी, तौफीक खान, मनमोहन साहू, प्रवीण साहू, राकेश निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने आदित्य सिंह चौहान को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत करने की अपेक्षा जताई।
